Headlines

बड़हरिया विद्या मंदिर में विभाग स्तरीय प्रधानाचार्य बैठक सम्पन्न,संस्कारयुक्त शिक्षा पर जोर

बड़हरिया विद्या मंदिर में विभाग स्तरीय प्रधानाचार्य बैठक सम्पन्न,संस्कारयुक्त शिक्षा पर जोर
*मंथन से बेहतर शिक्षण की उम्मीद

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):


सीवान जिला के बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय के श्रीराम जानकी मठ स्थित श्रीनाथ सरस्वती शिशु विद्या मंदिर,बड़हरिया में सारण प्रमंडल के सीवान, गोपालगंज व छपरा जिला के सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्यों की एकदिवसीय विभाग स्तरीय बैठक संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता विभाग संयोजक प्रो रवींद्र नाथ पाठक ने की.

 

प्रधानाचार्यों के विभागस्तरीय सम्मेलन में नवाचार और संस्कारों से युक्त गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा पर विमर्श किया गया. इस मौके पर वार्षिक कार्ययोजना की पुस्तक का विमोचन मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव रामलाल सिंह,विभाग संयोजक प्रो डॉ रवींद्र नाथ पाठक, ओमप्रकाश दुबे,विभाग निरीक्षक अनिल राम, रंजीत भारती आदि ने किया. इसमें सारण प्रमंडल के 23 प्रधानाचार्यों ने भाग लिया.

 

प्रधानाचार्य आलोक कुमार शर्मा ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यालय में शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, संस्कारयुक्त एवं छात्र केंद्रित बनाना है. बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया. कक्षा संचालन को रोचक और प्रभावी बनाने के लिए टीएलएम टीचिंग लर्निंग मटेरियल के अधिक से अधिक उपयोग पर चर्चा हुई. आधुनिक शिक्षण पद्धति के माध्यम से बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि उत्पन्न करना आवश्यक है, ताकि छात्र न केवल पाठ्यक्रम को बेहतर ढंग से समझ सकें और रचनात्मक सोच भी विकसित कर सकें.

 

अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्रो रवींद्र नाथ पाठक ने कहा कि विद्या मंदिर अन्य विद्यालयों से इसलिए भिन्न है क्योंकि इसमें संस्कारयुक्त शिक्षा और राष्ट्र प्रेम की भावना विकसित की जाती है. सामाजिक दायित्वों का पाठ पढ़ाया जाता है. कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में सफलता दिलाना नहीं, बल्कि बच्चों को देश का योग्य, जिम्मेदार और आदर्श नागरिक बनाना है. बैठक के दौरान विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करने व विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किया गया.

 

मौके पर प्रवासी कार्यकर्ता रंजीत भारती, सचिव अनिल मिश्र, उपाध्यक्ष वीरेंद्र साह,कोषाध्यक्ष रामबाबू यादव, सुनील चंद्रवंशी, ओमप्रकाश पांडेय, शैलेश कुमार, संदीप गुप्ता, ब्रजकिशोर सिंह, शंभूशरण तिवारी सहित अन्य उपस्थित थे.

यह भी पढ़े

गुटखा का पैसा मांगने पर बदमाशों ने दुकानदार के पेट में चाकू घोंपकर किया घायल

NEET पेपर लीक को लेकर चीन मॉडल की इतनी चर्चा क्यों?

ट्रंप के डबलगेम ने कैसे बढ़ाई दिल्ली की टेंशन?

एकमा सामूहिक दुष्कर्म कांड में बड़ी कार्रवाई: फरार दो आरोपियों ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

Leave a Reply

error: Content is protected !!