राजस्व कर्मचारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल
छपरा में चल रहा उपचार
श्रीनारद मीडिया, एम सावर्ण, भगवानपुर हाट, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के भगवानपुर हाट अंचल में पदस्थापित एक राजस्व कर्मचारी पर रविवार को बदमाशों ने गोली मार घायल कर दिया है । घटना स्थल सारण जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र के मोती छपरा पुल के समीप बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने पीछे से आकर फायरिंग कर दी ।
जिसमें हल्का कर्मचारी असलम अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए । स्थानीय लोगो के सूचनावपार सहजीतपुर पुलिस असलम को घायलावस्था में अस्पताल पहुंचाई । जहां से सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया । घायल नगरा थाना क्षेत्र निवासी मंजूर अंसारी के पुत्र है ।
असलम अंसारी भगवानपुर हाट अंचल में राजस्व कर्मचारी के पद पर कार्यरत हैं और सहसरांव, बलहा एराजी व मोरा खास हल्का का कार्यभार संभालते हैं ।बताया जाता है कि रविवार को फॉर्मर आई डी से जुड़े कार्यों के निष्पादन के लिए आए हुए थे । वह अपने घर से ही प्रति दिन आते जाते है ।
वह भगवानपुर से अपने घर बाईक से जा रहे थे । इसी दौरान मोती छपरा पुल के पास पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर अचानक हमला कर दिया ।बदमाशों ने पीछे से फायरिंग की, जिसमें एक गोली उनके कंधे में जा लगी है । घटना की पुष्टि सी ओ धीरज कुमार पाण्डेय ने भी की है । इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा तेज हो गई है ।
पुलिस पर हमला करने का आरोपित गिरफ्तार , जेल
श्रीनारद मीडिया, एम सावर्ण, भगवानपुर हाट, सीवान (बिहार):
वर्ष 2023 में भगवानपुर हाट थाना के पुलिस पर हमला करने का आरोपित कौड़ियां टोला लिलही का दीपक महतो को पुलिस गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपित घटना के बाद से फरार चल रहा था । इस घटना में कई पुलिस के कर्मी एवं प्राधिकारी ज़ख्मी हुए थे ।
बता दे कि थाना क्षेत्र के कौड़ियां टोला लिलही में एक युवक रोहित कुमार की हत्या से आक्रोशित लोगो ने इनएचव227 ए को जाम कर उग्र हो गए । जाम हटाने गई पर हमला बोल दिया था । जिसमें
कई पुलिस पदाधिकारी एवं जवान गंभीर रूप से घायल हुए थे ।
यह भी पढ़े
Raghunathpur: भारतीय मीडिया फाउंडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष बने संतोष कुमार सिंह
सिधवलिया की खबरें : प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी की प्रेमिका के परिजनों ने पीट पीटकर हत्या कर दी
