Headlines

सड़क हादसा में  ग्रामीणआवास सहायक की मौत 

सड़क हादसा में  ग्रामीणआवास सहायक की मौत

मित्र से मिलकर जा रहे थे पंचायत कि हुआ हादसा

लकड़ी नबीगंज प्रखंड के पंचायत में थे पदस्‍थापित

निर्माणाधीन टॉल प्‍लाजा पर वाहनों के पार्किंग करने से हुई हादसा

श्रीनारद मीडिया, एम सावर्ण, भगवानपुर हाट, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के भगवानपुर हाट प्रखंड के चर्चित व्यवसायी सूर्यदेव प्रसाद के पुत्र  अनिल कुमार गुप्ता (45 वर्षीय) की सोमवार की अहले सुबह सारण जिले के सहाजीतपुर थाना क्षेत्र स्थित पीपरा टॉल प्लाजा के समीप एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. घटना के बाद पूरे भगवानपुर हाट बाजार में शोक की लहर दौड़ गई है.

बताया जाता है कि अनिल कुमार गुप्ता लकड़ी नवीगंज में आवास सहायक के पद पर कार्यरत थे. इसके साथ ही भगवानपुर हाट बाजार में उनकी साइकिल की थोक एवं खुदरा दुकान भी थी, जिससे वे क्षेत्र में एक जाने-पहचाने चेहरे थे.

सोमवार की सुबह  घर से   सहाजितपुर में किसी साथी से मिल कर लकड़ी नबीगंज प्रखंड के पदस्‍थापित पंचायत में कार्यों के निष्‍पादन के लिए जा रहे थे. जाने के दौरान पीपरा टॉल प्लाजा के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

 

घटना की सूचना मिलते ही सहाजीतपुर थानाध्यक्ष सूरज शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया.

मृतक अपने पीछे पत्नी कुमारी माया शास्त्री,सिवान के किसी इंटर कॉलेज में शिक्षिका है , 8 वर्षीय पुत्र अनमय, माता प्रभावती देवी सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं.

वे दो भाई मे बड़ा थे.घटना की खबर मिलते ही पत्नी, माता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हैं.बाजार के व्यवसायियों और स्थानीय लोगों में भी गहरा शोक व्याप्त है.

टॉल प्लाजा की अव्यवस्था बनी हादसे की वजह:
स्थानीय लोगों के अनुसार, पीपरा टॉल प्लाजा के पास लंबे समय से अव्यवस्था बनी हुई है. टॉल प्लाजा पूरी तरह चालू नहीं होने के बावजूद उसके सभी लेन पर बड़े-बड़े वाहनों की अनियमित पार्किंग रहती है, जिससे सड़क संकरी हो जाती है और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है. इस टॉल प्लाजा की बनाने की प्रक्रिया और डिजाइन बहुत ही टेरा मेडा है. यह भी दुर्घटना की एक कारण बन रही है.लोगों का कहना है कि प्रशासन इस समस्या को लेकर केवल मूकदर्शक बना रहता है.

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यदि समय रहते टॉल प्लाजा के आसपास यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया गया होता, तो यह हादसा टल सकता था. यह भी बताया गया कि इस स्थान पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें लोगों की जान जा चुकी है.


कार्रवाई की मांग तेज:
घटना के बाद स्थानीय लोगों और व्यवसायियों ने प्रशासन से टॉल प्लाजा के आसपास अवैध पार्किंग पर रोक लगाने, ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़ करने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो. इस हृदयविदारक घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और प्रशासनिक लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

शव पहुंचते ही मचा कोहराम:
पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही मृतक का शव घर पहुंचा, पूरे माहौल में मातम छा गया. शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया. पत्नी कुमारी माया शास्त्री दहाड़ मारकर रोने लगीं और बार-बार बेहोश हो जा रही थीं. माता प्रभावती देवी और पिता सूर्यदेव प्रसाद का भी रो-रोकर बुरा हाल था.मौके पर मौजूद रिश्तेदारों, पड़ोसियों और बाजार के लोगों की आंखें भी नम हो गईं. पत्नी की हृदयविदारक चीत्कार सुनकर वहां खड़े हर व्यक्ति का कलेजा कांप उठा. छोटे बेटे अनमय को देख लोग और भी भावुक हो जा रहे थे. पूरे क्षेत्र में शोक और सन्नाटा पसरा रहा.

यह भी पढ़े

राजस्व कर्मचारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

Raghunathpur: भारतीय मीडिया फाउंडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष बने संतोष कुमार सिंह

राजस्व कर्मचारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

 

 

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!