Headlines

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में अमनौर के दवा दुकानदारों ने बंद रखी दुकानें

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में अमनौर के दवा दुकानदारों ने बंद रखी दुकानें

तीन सूत्री मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर, सारण (बिहार):

ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर बुधवार को अमनौर के दवा दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखीं। तीन सूत्री मांगों को लेकर दवा विक्रेताओं ने बाजार में प्रदर्शन भी किया।प्रदर्शन का नेतृत्व दवा व्यवसायी मनोज कुमार ने किया। इस दौरान प्रदीप प्रसाद, कामता प्रसाद, लक्ष्मण सिंह, नीरज प्रसाद, कल्याण कुमार, छोटे लाल कुमार, गुड्डू कुमार सहित दर्जनों दुकानदार शामिल थे।

दवा विक्रेताओं की मुख्य मांगें हैं:
ऑनलाइन दवा की बिक्री पूरी तरह बंद हो।बड़ी कंपनियों द्वारा दी जा रही भारी छूट पर रोक लगे। नकली दवाओं के कारोबार पर सख्त कार्रवाई हो।

मनोज कुमार ने कहा कि ऑनलाइन दवाओं की बिक्री और कॉरपोरेट कंपनियों के भारी डिस्काउंट से छोटे दुकानदारों का कारोबार चौपट हो रहा है। साथ ही नकली दवाओं से मरीजों की जान को खतरा है। उन्होंने सरकार से जल्द मांगें पूरी करने की अपील की।बंद के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि इमरजेंसी सेवाओं के लिए कुछ मेडिकल स्टोर खुले रखे गए थे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!