प्रधानमंत्री मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई जांच
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):
मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पहुंची गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया गया। महिला चिकित्सक डॉ अम्बालिका कुमारी एवं डॉ ललिता कुमारी ने गर्भवती महिलाओं का ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन, वजन सहित अन्य जरूरी जांच की।
चिकित्सकों ने महिलाओं को नियमित जांच, संतुलित आहार, समय पर टीकाकरण एवं सुरक्षित प्रसव को लेकर जागरूक किया। शिविर में स्वास्थ्य कर्मियों ने गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों की जानकारी देते हुए किसी भी परेशानी होने पर तुरंत अस्पताल पहुंचने की सलाह दी।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाएं मौजूद रहीं। वही स्वास्थ्य जांच के लिए आई महिलाओं ने अस्पताल परिसर में अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं होने पर नाराजगी जताई।
यह भी पढ़े
PM मोदी लेंगे कोई बड़ा फैसला? विदेश से आते ही बुलाई अहम बैठक, सभी मंत्री होंगे शामिल
26 मई चलेगा हीट वेव , भीषण गर्मी चेतावनी
इंतेजार की घडि़या की खत्म, भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक…
