Headlines

26 मई चलेगा हीट वेव , भीषण गर्मी चेतावनी  

26 मई चलेगा हीट वेव , भीषण गर्मी चेतावनी

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल  डेस्‍क:

दिनांक 21 मई से 26 मई 2026 के बीच बिहार के दक्षिण एवं मध्य भागों के कई जिलों में भीषण गर्मी एवं लू की स्थिति बने रहने की संभावना है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 41°C से 46°C के बीच रहने का पूर्वानुमान है।

प्रभावित जिले:
कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, बक्सर, भोजपुर, अरवल, जहानाबाद, गया, पटना, नालंदा, नवादा, सीवान, सारण, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, बांका एवं मुंगेर। 🌡️

संभावित प्रभाव: दोपहर के समय लू चलने की संभावना निर्जलीकरण, चक्कर, थकान एवं हीट स्ट्रोक का खतरा बुजुर्गों, बच्चों एवं बीमार व्यक्तियों पर विशेष प्रभाव पशुओं एवं कृषि कार्यों पर प्रतिकूल असर

✅ सावधानियाँ:
दोपहर 11 बजे से 4 बजे तक अनावश्यक बाहर निकलने से बचें।
पर्याप्त मात्रा में पानी, ORS, नींबू पानी एवं तरल पदार्थ का सेवन करें।
हल्के रंग एवं सूती कपड़े पहनें। बच्चों एवं पशुओं को धूप में न छोड़ें।
अत्यधिक गर्मी महसूस होने पर तुरंत छायादार स्थान पर जाएँ एवं चिकित्सकीय सलाह लें।

📢 आमजन से अपील है कि मौसम विभाग एवं प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें तथा सतर्क रहें।

यह भी पढ़े

 इंतेजार की घडि़या की खत्‍म, भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक…

श्रद्धा व सम्मान के साथ सेवानिवृत्त शिक्षिका की हुई विदाई 

Leave a Reply

error: Content is protected !!