जन शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु सिवान जिला के सभी प्रखंडों के निर्धारित 38 पंचायतों में 02 जून को दो पाली में “सहयोगशिविर” का होगा आयोजन
– प्रत्येक माह के प्रथम एवं तीसरे मंगलवार को निर्धारित पंचायतों में आयोजित होगा सहयोग शिविर । –
* अपील । आमजन से सक्रिय सहभागिता की
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):
राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में आम नागरिकों को अपनी समस्याएँ, शिकायतें एवं सुझाव सीधे प्रशासन के समक्ष रखने तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से जिले में”सहयोग शिविर ” आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया है।
जन शिकायतों के निष्पादन को और अधिक सुलभ एवं प्रभावी बनाने के लिए वर्तमान व्यवस्थाओं के अतिरिक्त अब
प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायत स्तर पर *”सहयोग शिविर” आयोजित किए जाएंगे । *
यह पहल “सात निश्चय-3″ के अंतर्गत ” सबका सम्मान, जीवन आसान” के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए की जा रही है, ताकि आम लोगों की समस्याओं का समाधान संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्रवाई के साथ किया जा सके।
सिवान जिले के सभी प्रखंडों में चयनित 38 पंचायतों में 02 जून 2026 को सहयोग शिविर का आयोजन दो पाली में आयोजित किया जाएगा।
सभी 38 पंचायतों के लिए वरीय पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
शिविर आयोजन की मुख्य विशेषताएँ :
प्रत्येक पंचायत में निर्धारित रोस्टर के अनुसार शिविर का आयोजन किया जाएगा।
शिविर का आयोजन पंचायत सरकार भवन अथवा निकट के सार्वजनिक स्थल पर किया जाएगा।
संबंधित पदाधिकारी शिविर स्थल पर उपस्थित रहकर आम लोगों से सीधे संवाद करेंगे।
प्राप्त शिकायतों का मौके पर ही निपटारा अथवा त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
आवश्यक व्यवस्थाएँ:
आमजनों के बैठने हेतु पर्याप्त कुर्सी/टेबल की व्यवस्था पेयजल एवं पब्लिक एड्रेस सिस्टम की उपलब्धता
शिविर के सुचारू संचालन हेतु सभी आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था की जाएगी।
आवेदन से संबंधित व्यवस्था :
शिविर आयोजन से पूर्व 30 दिनों से आवेदन प्राप्त करने की व्यवस्था की गई है।
पंचायत, थाना, प्रखंड, अंचल एवं अनुमंडल स्तर के सभी पदाधिकारी आवेदन संग्रहण सुनिश्चित करेंगे।
पदाधिकारियों की भूमिका :
प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी शिविर के सफल आयोजन के लिए उत्तरदायी होंगे।
वरीय पदाधिकारी शिविर की अध्यक्षता करेंगे एवं शिकायतों के समाधान की निगरानी करेंगे।
दिनांक-02.06.2026 को जिले के सभी प्रखंडों में निम्न पंचायतों में पंचायत स्तरीय सहयोग शिविर का आयोजन दो पालियों में किया जायेगा-**
02 जून 2026 को प्रथम पाली में प्रातः 9:00 बजे से 1:00 बजे अपराह्न तक निम्न पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा
प्रथम पाली
प्रातः 9:00 बजे से 1:00 बजे अपराह्न तक
*पचरूखी—महुआरी
सिसवन—भीखपुर
सीवान सदर—पिठौरी
दरौंदा—पकवलिया
हुसैनगंज—मचकना
रघुनाथपुर—गोपी पतियाँव
महाराजगंज—सारंगपुर
जीरादेई—ठेपहाँ
गोरेयाकोठी—सिसई
दरौली—हरनाटाड
गुठनी—बेलौर
मैरवा—-इंगलिश
बड़हरिया—लकड़ी
हसनपुरा—गायघाट
लकड़ी नवीगंज—डुमरा
नवतन—खलवां
बसंतपुर—सूर्यपूरा
भगवानपुर हाट— बड़का गांव
आन्दर—असॉव
द्वितीय पाली
अपराह्न 2:00 बजे से 6:00 बजे अपराह्न तक
पचरूखी—शंभोपुर
सिसवन—बखरी
सीवान सदर—मकडियार
दरौंदा—रामसापुर
हुसैनगंज—हबीबनगर
रघुनाथपुर—चकरी
महाराजगंज—हजपुरवा
गोरेयाकोठी—आझा
दरौली—सरना
गुठनी—सोहगरा
मैरवा—सेमरा
बड़हरिया—कैलगढ़ दक्षिण
हसनपुरा —-उसरी खुर्द
लकड़ी नवीगंज—भोपतपुर
नवतन—मठिया
बसंतपुर—बैजु बरहोगा
भगवानपुर हाट—सराय पड़ौली
आंदर—-सहसराँव
जीरादेई— अकोल्ही
यह भी पढ़े
भोदसा गांव स्थित महावीर मंदिर में घटना की जानकारी लेते प्रशासनिक अधिकारी व मौजूद ग्रामीण
एचआईवी से संक्रमित व्यक्तियों में मिशन मोड में होगी सक्रिय टीबी की पहचान और उपचार
तीन माह से वेतन नहीं मिलने से नियोजित शिक्षकों में आक्रोश
प्रधानमंत्री मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई जांच
PM मोदी लेंगे कोई बड़ा फैसला? विदेश से आते ही बुलाई अहम बैठक, सभी मंत्री होंगे शामिल
