Headlines

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आज सहयोग शिविर का समीक्षात्मक बैठक संपन्न हुई

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आज सहयोग शिविर का समीक्षात्मक बैठक संपन्न हुई
श्री नारद मीडिया : अमितेश कुमार झा ( कोशी) बिहार !

सहरसा जिलाधिकारी के सभागार में   वैभव कुमार जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में सहयोग शिविर से संबंधित परिवादों के निष्पादन, जनगणना एवं किसान रजिस्ट्रेशन अंतर्गत निर्धारित कार्यों की समीक्षा की गई।सहयोग शिविर आयोजन के संबंध में विस्तृत प्रचार प्रसार आवेदन प्राप्ति कार्य एवं उनके निष्पादन में और तेजी लाने का निर्देश दिया गया।
फॉर्मर रजिस्ट्री कार्य में और तेजी लाए जाने की आवश्यकता पर बल।अपेक्षित प्रगति नहीं होने की स्थिति में सख्त कार्रवाई की चेतिवनी दी गई। आ

ज 21जून को जिलाधिकारी श्री दीपेश कुमार द्वारा गूगल मीट के माध्यम से आगामी माह को विभिन्न तिथियों यथा:02जून 9 जून 16 जून आदि को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर के सफल‌ एवं सुचारु क्रियान्वयन को लेकर की जा रही तैयारी समीक्षा के क्रम में प्रखंड स्तर पर इसके व्यापक प्रचार प्रसार सहयोग शिविर हेतु आवेदन प्राप्ति कार्य में तेजी लाने एवं यथासंभव सहयोग शिविर आयोजन से पूर्व अधिकतम तीस दिनों के पूर्व प्राप्त आवेदनों को अंतिम रूप से निष्पादित करने का निर्देश दिया गया है।

30जून तक सहरसा जिलांतर्गत पंचायतों में फॉर्मर रजिस्ट्री विशेष शिविर में आवेदन प्राप्ति की वर्तमान स्थिति की प्रखंडवार विस्तृत समीक्षा की गई। सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों को इस अतिमहत्वपूर्ण कार्य के नियमित पर्यवेक्षण कर समीक्षा का निर्देश दिया गया है। समीक्षा क्रम में यह तथ्य उभरकर सामने आया की फॉर्मर आई डी बनाने हेतु सभी प्रखंडवार समेकित रूप से दो सौ सात कर्मी चिन्हित है । तुम बात नहीं जिनमें किसान सलाहकार स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं विकास मित्र को प्रतिदिन न्यूनतम दस रैयतधारी कृषकों का फॉर्मर आई डी बनाने हेतु ठोस कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।

 

प्रखंड कृषि पदाधिकारी उक्त निर्देश का अक्षरश अनुपालन सुनिश्चित कराएंगे।अपेक्षित प्रगति नहीं होने की स्थिति में कड़ी कारवाई करने की बात कही। ज्ञात हो की भविष्य में बिना फॉर्मर आई डी के किसानों को उर्वरक उपलब्ध नहीं हो पाएगा साथ ही पैक्स के माध्यम से खरीद बिक्री भी केवल फॉर्मर आई डी के आधार पर की जाएगा । बैठक में उप विकास आयुक्त,अपर समाहर्ता एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!