सीवान डीएम ने भीषण गर्मी के कारण वर्ग आठ तक की कक्षाएं 27 मई तक बंद करने का आदेश दिया
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

वर्त्तमान में सीवान जिला के अन्तर्गत बढ रहे तापमान, विशेष रूप से दोपहर के समय पड़ रही भीषण गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। इसको लेकर सीवान के जिलाधिकारी सह दंडाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) 2023 की धारा-163 के तहत् सीवान जिले के सभी निजी / सरकारी विद्यालयों (प्री स्कूल, आँगनबाड़ी केन्द्रों तथा कोचिंग संस्थानों सहित) में वर्ग 08 तक की भौतिक रूप से कक्षाओं में शैक्षणिक गतिविधियों पर दिनांक 27.05.2026 तक बंद करने का आदेश दिया है।
वर्ग 08 से ऊपर की कक्षायें पूर्वाह्न 11:00 बजे तक ही संचालित होगी। उक्त अवधि में विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकेत्तर कर्मी विद्यालय / कार्यालय में उपस्थित रहकर अपने कार्यों का सम्पादन करेंगे। यह आदेश आज दिनांक 21.05.2026 को मेरे हस्ताक्षर एवं न्यायालय की मोहर से निर्गत किया गया।
यह भी पढ़े
नौतन थाना पुलिस ने 757 लीटर अवैध शराब के साथ अभियुक्त काे किया गिरफ्तार
,सीवान नगर थाना पुलिस ने हथियार के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
