मशरक की खबरें : प्रखंड जदयू अध्यक्ष बने विक्रमा सिंह, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):
सारण जिला के मशरक प्रखंड में जनता दल यूनाइटेड संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से विक्रमा सिंह को जदयू का नया प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया है। उनके मनोनयन की घोषणा होते ही जदयू कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और बधाई देकर खुशी का इजहार किया।विक्रमा सिंह पूर्व में राष्ट्रीय जनता दल के प्रखंड अध्यक्ष रह चुके हैं और लंबे समय तक राजद के मजबूत स्तंभ माने जाते थे।क्षेत्रीय राजनीति में उनकी अच्छी पकड़ और सक्रियता को देखते हुए उनके जदयू में आने और प्रखंड अध्यक्ष बनने को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि विक्रमा सिंह महाराजगंज के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के विश्वस्त समर्थकों में शामिल रहे हैं। उनके नेतृत्व में जदयू संगठन को प्रखंड स्तर पर मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि विक्रमा सिंह के नेतृत्व में पार्टी संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और आगामी चुनावों में पार्टी को लाभ होगा।
सड़क दुर्घटना में युवक घायल
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):
मशरक नगर पंचायत क्षेत्र के स्टेशन रोड में अनियंत्रित अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए पटना के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। जहां घायल की स्थति गंभीर बनी हुई है। घायल तरैया थाना क्षेत्र के गलिमापुर गांव निवासी वीर बहादुर प्रसाद का 22 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार हैं। परिजनों ने थाना पुलिस को आवेदन दिया।
घटना के बारे में बताया गया कि युवक बाइक पर सवार होकर मशरक स्टेशन रोड में सामान खरीद आया था कि उसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें वह सड़क पर गिर गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक डॉ चन्द्रशेखर सिंह ने प्राथमिक उपचार किया और बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया जहां भी प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
यह भी पढ़े
ज़ुल्म के सामने न झुकना हमने इमाम हुसैन से सीखा- डॉक्टर अब्दुल हकीम इलाही
सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के रूप में संजीव कुमार सिंह का चयन होने से गांव में खुशी की लहर
अरवल में डयूटी के दौरान तैनात एएसआई सुरेश सिंह का लू लगने से मौत
सीवान में अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का दो सरगना कट्टा एवं चोरी के वाहन के साथ गिरफ्तार
रघुनाथपुर में सम्राट सरकार के खिलाफ भाकपा माले ने किया विरोध प्रदर्शन
15.60 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार
सिधवलिया की खबरें : बकरी चराने गये दो बच्चों की तालाब में डूबने से हो गई मौत
ट्रैक्टर मिक्चर मसीन पलटने से एक मजदूर की मौत, तीन अन्य मजदूर हुए घायल
