Headlines

सिसवन पुलिस ने दो सौ लीटर देसी चुलाई शराब व एक बाईक बरामद किया

सिसवन पुलिस ने दो सौ लीटर देसी चुलाई शराब व एक बाईक बरामद किया

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन थाना क्षेत्र के भागर दियरा इलाके में अवैध शराब के धन्धे के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब दो सौ लीटर देसी चुलाई शराब व एक बाईक बरामद की है। शनिवार की देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर सिसवन थाने की पुलिस ने दियरा क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया।

पुलिस को जानकारी मिली थी कि भागर दियरा के इलाके में अवैध तरीके से शराब की बिक्री के लिए शराब लाया गया है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष के निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर छापेमारी शुरू कर दी।
पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही शराब धंधे से जुड़ा व्यक्ति नदी मे फांद फरार हो गया।

 

हालांकि पुलिस ने मौके से करीब दो सौ लीटर देसी चुलाई शराब बरामद कर लिया। जानकारी के मुताबिक पड़ोसी राज्य से नाव से शराब लाकर ज्यों ही उतारी गई तब पुलिस ने कार्रवाई की।पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में काफी देर तक तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी।

सिसवन थाना पुलिस ने बताया कि फरार धंधेबाजों की पहचान कर ली गई तथा उनके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इलाके में अवैध शराब के धन्धे पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़े

ज़ुल्म के सामने न झुकना हमने इमाम हुसैन से सीखा- डॉक्टर अब्दुल हकीम इलाही

सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के रूप में  संजीव कुमार सिंह का चयन होने से गांव में खुशी की लहर

अरवल में डयूटी के दौरान तैनात एएसआई सुरेश सिंह का लू लगने से मौत

सीवान में अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का दो सरगना कट्टा एवं चोरी के वाहन के साथ गिरफ्तार

रघुनाथपुर में सम्राट सरकार के खिलाफ भाकपा माले ने किया विरोध प्रदर्शन

15.60 ग्राम स्‍मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार 

सिधवलिया की खबरें :  बकरी चराने गये  दो बच्‍चों की तालाब में डूबने से हो गई मौत   

ट्रैक्टर मिक्चर मसीन  पलटने से  एक मजदूर की मौत, तीन अन्य मजदूर हुए घायल

Leave a Reply

error: Content is protected !!