टॉप टेन स्मैक तस्कर श्याम बिहारी कुमार उर्फ श्याम गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

जिला पुलिस एवं एस.टी.एफ के संयुक्त कारवाई में वांछित (टॉप-10) स्मैक तस्कर श्याम बिहारी कुमार उर्फ श्याम गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक, सिवान के निर्देश पर सिवान जिलान्तर्गत अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से स्मैक / गांजा / ड्रग्स के खरीद-ब्रिकी में वांछित / फिरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक-24.05.26 को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर मुफ्फसिल थाना पुलिस टीम एवं एस.टी.एफ.टीम द्वारा संयुक्त रूप से छापामारी कर श्याम बिहारी कुमार उर्फ श्याम, पिता-राजेश्वर प्रसाद उर्फ साही पटेल, साकिन-कोइरीगामा, थाना-बड़हरिया, जिला-सिवान को ललित बस स्टैंड खुर्माबाद मंदिर के पास से से गिरफ्तार किया गया।
उक्त गिरफ्तार अभियुक्त मुफ्फसिल थाना कांड सं0-191/26, दिनांक 04.04.26, धारा-8 (सी)/21 (बी)/20 (2) (बी) एन.डी.पी.एस. में वांछित हैं। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। > गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पताः
1. श्याम बिहारी कुमार उर्फ श्याम, पिता-राजेश्वर प्रसाद उर्फ साही पटेल, साकिन-कोइरीगामा, थाना-बड़हरिया, जिला-सिवान। बिहार पलिस > गिरफ्तार अभियुक्त का अबतक का ज्ञात अपराधिक इतिहासः- 1. सराय थाना कांड सं0-32/26 दिंनाक-04.02.26 धारा-8/21 (बी)/22 एन.डी.पी.एस । 2. सराय थाना कांड सं0-151/26 दिंनाक-06.05.26 धारा-8/21 (बी)/22 एन.डी.पी.एस । 3. बड़हरिया थाना कांड सं० -369/21 दिंनाक -05.11.21 -147/149/447/323/325/307/336/504 भा.द.वि. । धारा 4. बड़हरिया थाना कांड जण सं०स – 280/23 जाट दिंनाक -15.07.23 -147/149/148/341/323/188/353/427/332/504 भा.द.वि. । धारा
5. बड़हरिया थाना कांड धारा एक्ट । सं० -367/23 दिंनाक -23.09.23 -341/342/323/504/506/353/34 भा.द.वि. एवं 3 (i) (r)/3(1)(s)/3(2)(va) एसी/एसटी > जप्त / बरामद समानों की विवरणीः- 1. नगद राशि-6070 रू 2. मोबाईल-02 ➤ टीम में शामिल सदस्यः- 1. पु.नि. उपेन्द्र कुमार सिंह, थानाध्यक्ष, मुफ्फसिल एवं मुफ्फसिल थाना के अन्य पुलिसकर्मी। 2. एस.टी.एफ टीम।
