सीवान पुलिस ने हथियार के साथ अभियुक्त किया गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के मुफ्फसिल थानान्तर्गत अवैध हथियार बरामद कर 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार दिनांक-24.05.2026 को रात्रि करीब 11 बजे मुफ्फसिल थाना को सूचना मिली की मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत भादाखुर्द शिव मंदिर के पास हो रहे यज्ञ स्थल पर एक व्यक्ति जो अपने पास अवैध हथियार रखा हुआ है और हो हंगामा कर रहा है। उक्त सूचना पर त्वरित कारवाई करते हुये मुफ्फसिल थाना पुलिस टीम बताये हुये जगह पर पहुंची तो पुलिस वाहन को देखकर अभियुक्त द्वारा भागने का प्रयास किया गया जिसे उपलब्ध बल के सहयोग से पकड़ लिया गया।
जाँच एवं तलाशी के क्रम में इसके पास से 01 देशी पिस्टल एवं 03 कारतूस बरामद किया गया। पुछ-ताछ के क्रम में अपना नामः 1. दिपक कुमार जयसवाल, पिता-स्व० कन्हैया साह, साकिन-मखदुमसराय, थाना-सराय, जिला-सिवान बताया। इस संबंध में मुफ्फसिल थाना अन्तर्गत धारा-25 (1-बी) ए/26 आर्म्स एक्ट के तहत कांड दर्ज कर अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पताः- दिपक कुमार जयसवाल, पिता-स्व० कन्हैया साह, साकिन-मखदुमसराय, थाना-सराय, जिला-सिवान। > जप्त / बरामद समानों की विवरणीः- 1. देशी पिस्टल-01 2. कारतूस-03 ➤ टीम में शामिल सदस्यः- जन विश्वास पु.नि. उपेन्द्र कुमार सिंह, थानाध्यक्ष, मुफ्फसिल एवं मुफ्फसिल थाना के अन्य पुलिसकर्मी।
यह भी पढ़े
हरपुर टेंगराही में अखंड अष्टयाम को लेकर भव्य कलश यात्रा निकली
