Headlines

नालंदा  पुलिस ने  17 घंटे के अंदर लूटकांड का किया, पांच अपराधियों को  गिरफ्तार कर 43 हजार कैश और मोबाइल बरामद किया

नालंदा  पुलिस ने  17 घंटे के अंदर लूटकांड का किया, पांच अपराधियों को  गिरफ्तार कर 43 हजार कैश और मोबाइल बरामद किया

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

नालन्दा जिले के सारे थाना क्षेत्र में लूट की एक बड़ी वारदात का पुलिस ने महज 17 घंटों के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने न केवल लूटी गई राशि और मोबाइल बरामद की है, बल्कि घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के सभी सदस्यों को भी दबोच लिया है। डुमरांव निवासी सोहन पासवान से 23 मई 2026 की शाम लूटपाट हुई थी। पीड़ित से 45,000 रुपए नकद और एक कीपैड मोबाइल छीन लिया गया था। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

 

पुलिस की विशेष टीम ने की कार्रवाई सदर डीएसपी-1 संकेत कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सहायक पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम में सीआई (CI) अस्थावां, सारे थानाध्यक्ष और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। टीम ने तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधान का सहारा लिया और स्थानीय स्तर पर सूचना संकलन कर तेजी से कार्रवाई की गिरोह का पर्दाफाश और गिरफ्तारी पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ कि घटना के पीछे स्थानीय स्तर पर ही रची गई साजिश थी। पाइप खरीदने के बहाने ओम प्रकाश उर्फ शिवन ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर योजना बनाई थी।

 

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुल 5 लोगों को पकड़ा है, जिनमें एक नाबालिग है। गिरफ्तार आरोपियों में उत्तम कुमार, राकेश कुमार उर्फ मझला, भुल्ला, ओम प्रकाश उर्फ शिवन है। बरामदगी और आपराधिक इतिहास पुलिस ने लूटी गई 45,000 रुपए की राशि में से 43,000 रुपए नकद और कीपैड मोबाइल बरामद कर लिया है।

 

पूछताछ में यह भी सामने आया कि गिरफ्तार आरोपियों में से उत्तम कुमार और राजेश कुमार का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। दोनों के खिलाफ सारे थाना में आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं में मामले दर्ज है। नालंदा पुलिस की इस उपलब्धि की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है। डीएसपी(सदर) संकेत कुमार ने बताया कि मामले का खुलासा करने वाली टीम के सराहनीय कार्य के लिए उन्हें पुरस्कृत करने की अनुशंसा भी की जा रही है।

यह भी पढ़ें

बक्सर में लूटकांड का खुलासा 4  गिरफ्तार

हथियार का भय दिखा कर चार लाख के जेवरात लूटे

आय से अधिक संपत्ति मामला में पत्नी की गिरफ्तारी के बाद पति ने किया सरेंडर

आयुष्मान भारत, नई शिक्षा नीति और डिजिटल संवाद विकसित भारत@2047 की मजबूत नींव

केंद्र सरकार ने घुसपैठ और अप्राकृतिक जनसांख्यिकीय परिवर्तनों के विश्लेषण के लिए एक उच्च-स्तरीय समिति का गठन किया है

जनसांख्यिकी परिवर्तन की समस्या से निपटने के लिए उच्चाधिकार प्राप्त समिति का हुआ गठन

Leave a Reply

error: Content is protected !!