तरवनिया विद्यालय के पास ताड़ के पेड़ पर गिरी आकाशीय बिजली, हादसा टला
श्रीनारद मीडिया, के के सिंंह सेंगर, एकमा, सारण (बिहार):

सारण जिला के एकमा प्रखंड के एकसार पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय तरवनिया के समीप शुक्रवार की सुबह आकाशीय बिजली गिरने से एक ताड़ का पेड़ क्षतिग्रस्त हो गया। बिजली गिरने के साथ हुए तेज धमाके से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि इस घटना में भी किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
बताया जाता है कि शुक्रवार को तेज बारिश और मेघ गर्जन के दौरान अचानक ताड़ के पेड़ पर बिजली गिर गई। बिजली गिरते ही जोरदार कड़क और चमक के साथ तेज धमाका हुआ, जिससे आसपास मौजूद लोग भयभीत हो गए।
स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के समय विद्यालय परिसर और आसपास लोगों की आवाजाही काफी कम थी। इसी कारण कोई अप्रिय घटना नहीं हुई और बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद लोगों ने आकाशीय बिजली से बचाव को लेकर सावधानी बरतने की अपील की।
यह भी पढ़े
गुजरात एटीएस और भारतीय तटरक्षक बल ने 115 किलोग्राम कोकीन किया जब्त
‘बार-बार कैसे लीक हो रहे हैं पेपर’-सुप्रीम कोर्ट
कर्नाटक में ‘जाति सर्वेक्षण रिपोर्ट’ बनी कांग्रेस के लिए नया सिरदर्द
डोहर गांव की बेटी सृष्टि सिंह का बिहार पुलिस में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
