राजापट्टी और शामकोरिया स्टेशन पर रुकेगी पटना-थावे पैसेंजर, रेल मंत्री ने दी स्वीकृति
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):
सारण जिला के मशरक क्षेत्र के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राजापट्टी एवं श्याम कौड़ियां रेलवे स्टेशनों पर गाड़ी संख्या 55515/55516 पटना-थावे पैसेंजर ट्रेन के ठहराव को रेल मंत्रालय ने स्वीकृति दे दी है। महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि जनसुविधा के मद्देनजर राजापट्टी एवं शामकोरिया स्टेशनों पर ट्रेन ठहराव की मांग की गई थी। मांग पर विचार करते हुए रेलवे ने पटना-थावे पैसेंजर ट्रेन के ठहराव को मंजूरी प्रदान कर दी है।इस निर्णय से मशरक समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।
खासकर छात्रों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों एवं दैनिक यात्रियों को अब यात्रा के लिए बेहतर रेल सुविधा उपलब्ध होगी।
यह भी पढ़ें
टॉप-10 सूची में शामिल अपराधी अमित पटेल गिरफ्तार
पूरे देश में अब एक ही इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर होगा, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश
