Headlines

यूपी की प्रमुख खबरें: सीएम योगी ने लखनऊ की ₹413 करोड़ लागत की विभिन्न जनकल्याणकारी परियोजनाओं कार्यक्रम का लोकार्पण/शिलान्यास किया

यूपी की प्रमुख खबरें: सीएम योगी ने लखनऊ की ₹413 करोड़ लागत की विभिन्न जनकल्याणकारी परियोजनाओं कार्यक्रम का लोकार्पण/शिलान्यास किया

श्रीनारद मीडिया, लक्ष्‍मण सिंह, यूपी डेस्‍क:

 

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज नगर निगम, लखनऊ की ₹413 करोड़ लागत की विभिन्न जनकल्याणकारी परियोजनाओं कार्यक्रम का लोकार्पण/शिलान्यास किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबोधित करते हुए कहा कि मैं आभारी हूँ उत्तरप्रदेश की जनता जनार्दन का, जिन्होंने उत्तरप्रदेश के इतिहास में पहली बार 17 नगर निगम के चुनाव हुए थे, और उन्होंने सभी 17 नगर निगम की सीट भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में डाली थीं।
श्री योगी ने कहा इसी का परिणाम है कि नगर निगम ने इन 3 वर्ष में कुछ प्रतिमान भी स्थापित किए। विकास कैसे होना चाहिए और उसका मॉडल बनाने का प्रयास हुए। स्वच्छता कैसे होनी चाहिए उसके कुछ मॉडल देने के कार्य हुए।
मुख्यमंत्री ने कहा हम मानते हैं कि जितना होना चाहिए था, हम उसको नही प्राप्त कर पाए, लेकिन पिछली सरकारों के पापों के गड्ढों को भरने, और उनके भ्र्ष्टाचार के कूड़ेदान को साफ करने में हमको समय लगा, आज परिणाम है कि स्वच्छता रैंकिंग में लखनऊ नगर निगम को देश मे तीसरा स्थान प्राप्त होता है,यह बड़ी उपलब्धि है, लेकिन इसको नम्बर एक पर लेकर आना है।
श्री योगी ने कहा सरकारी संपत्ति को नुकसान नहीं पहुँचाएंगे, नहीं तो होता क्या है? हम गमला लगाते हैं, कोई कार से आता है और गमला उठा के लेके चला जाता है। अब सोचिए कार से,जितना कार का तेल लग रहा है उसमें से नया गमला भी ले सकते थे, लेकिन ये चोरी का एक नया मॉडल हो गया।बताइए, इतनी महँगी कार!
मैं देख रहा था बहुत महँगी कार और सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं अब तो हर जगह। हम देखते रहते हैं उससे और पता लगा कि वो महँगी कार ढाई करोड़ की कार से 45 रुपये के गमले को चोरी करने के लिए, इतना प्रयास उन्होंने किया तो 45 रुपये में एक नया गमला लेकर के अपने घर में लगा सकते थे, सम्मान भी रहता और शहर भी अच्छा दिखता।एक बार तो मेरे मन मे आया था कि उसकी फोटो मैं चौराहे पर लगवाऊं।उन्होंने कहा लखनऊ ने वह सब करके दिखाया है..आप देखिये, यही लखनऊ था,हमने राष्ट्र प्रेरणा स्थल जहां पर बनाया है, तीन दशक तक,30 वर्षों से ऊपर कूड़ा वहां डंप होता था। आज वह राष्ट्र प्रेरणा स्थल है, बेहतरीन केंद्र, बड़ा केंद्र, बड़ी रैली हो सकती है, बड़ा मंच बनाया गया है, म्यूजियम बना हुआ है।

 

 

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आज बड़ी बैठक, मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक होगी, योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे मुख्यमंत्री, खराब प्रदर्शन वाले विभागों की लगेगी क्लास, कानून-व्यवस्था, विकास कार्यों की समीक्षा, मुख्यमंत्री आवास लखनऊ में होगी बैठक।

➡️➡️अब तक के खास समाचार पार्ट 2➡️➡️

➡️लखनऊ, बकरीद को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, डीसीपी पश्चिमी की कानून-व्यवस्था को लेकर बैठक, एडीसीपी, एसीपी कैसरबाग और बाजारखाला रहे मौजूद, संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश

➡️लखनऊ, बिजली संकट के बीच बिजली विभाग की छापेमारी, देर रात और मॉर्निंग रेड में कई जगह जांच अभियान, नीलमथा और उतरेठिया क्षेत्र में पकड़ी गई बिजली चोरी, कई इलाकों में बिजली विभाग ने की छापेमारी

➡️लखनऊ, लेखपालों की सूची ऑनलाइन जारी, तहसील के चक्कर काटने से मिलेगी राहत, 5 तहसीलों के लेखपालों के नंबर सार्वजनिक, ग्रामसभा के अनुसार मिलेगा लेखपाल का विवरण

➡️लखनऊ, रायबरेली गंगा एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसा, मुख्यमंत्री ने सड़क हादसे पर दुख व्यक्त किया, मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की, सड़क हादसे में 3 की मौत, 5 लोग घायल हैं, घायलों का उचित इलाज करवाने के निर्देश दिए, हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश, एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रैक्टर से टकराई थी कार

➡️लखनऊ, राज गार्डन को एलडीए ने सील किया, वक्फ तकिया खुदायार खां की जमीन पर बना था, LDA टीम ने कार्रवाई करते हुए परिसर सील किया, अवैध निर्माण और जमीन कब्जे का था आरोप, भारत समाचार ने प्रमुखता से दिखाई थी खबर

➡️हापुड़, अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ छापेमारी, प्रशासनिक अधिकारियों का अवैध खनन पर छापा, अवैध खनन में लिप्त लीडर, ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी, क्षेत्र में बड़े स्तर पर हो रहा था अवैध खनन, किसानों के खेतों से किया जा रहा था खनन, अधिकारी को देखकर खनन माफिया फरार, गढ़ तहसील क्षेत्र में बड़े स्तर पर छापेमारी

➡️ग्रेटर नोएडा, दबंगों ने दो युवकों को जमकर पीटा, पेड़ काटने का विरोध करने पर पीटा, दबंगों ने कुल्हाड़ी से किया हमला, युवक के सिर पर मारी कुल्हाड़ी, घायल के सिर में लगे 22 टांके, पुलिस ने 2 लोगों को किया अरेस्ट, 12 से ज्यादा दबंगों ने किया था हमला, पीड़ित काट रहा चौकी थाने के चक्कर, जारचा थाना क्षेत्र का मामला

➡️मुजफ्फरनगर, छात्रों के 2 गुटों में जमकर मारपीट, छात्रों ने एक दूसरों गुट को पीटा, मामूली कहासुनी को लेकर विवाद, दोनों पक्षों में चले लात-घूंसे,थप्पड़, बुढाना क्षेत्र के मास्टर कॉलोनी का मामला

➡️आगरा, युवक से 25 लाख की साइबर ठगी, बीमा पॉलिसी के नाम पर युवक से ठगी, पिता की बीमा रकम दिलाने का दिया झांसा, ठगों ने खुद को बीमा कंपनी कर्मचारी बताया, पॉलिसी मैच्योर का हवाला देकर मांगे प्रोसेसिंग चार्ज, धीरे-धीरे युवक से ठग लिए 24.94 लाख, साइबर थाने में दर्ज कराया गया मुकदमा

➡️दिल्ली, SIR को लेकर हुई याचिकाओं पर आज फैसला, CJI की अध्यक्षता वाली बेंच आज सुनाएगी फैसला, SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई याचिकाएं, सभी याचिकाओं पर आज आना है फैसला

➡️दिल्ली, नवविवाहिता ने चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या की, उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में घटना, गर्भवती नवविवाहिता ने आत्महत्या की, 3 माह पहले अपनी पसंद के लड़के से शादी की थी, पति, ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप

➡️ग्रेटर नोएडा, जारचा पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, समाना नहर के पास चेकिंग के दौरान मुठभेड़, पुलिस को देख बाइक सवार बदमाश ने की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश गोली लगने से घायल, तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट बाइक बरामद, बुलंदशहर समेत कई थानों में दर्जनों मुकदमे दर्ज, बुलंदशहर बॉर्डर के समाना नहर के पास मुठभेड़

➡️गाजीपुर, अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान, पूरी रात ट्रिपिंग, हर 15 मिनट पर कटौती, SP आवास के आसपास पूरी रात होती है ट्रिपिंग, 12 घंटे में 3 घंटे भी बिजली मिलना मुश्किल, जिम्मेदार अधिकारी नहीं उठा रहे अपना फोन

➡️राजस्थान, राजस्थान हाईकोर्ट से आसाराम बापू को राहत, गैंगरेप और POSCO के मामले से बरी, रेप मामले में आजीवन कारावास की सजा बरकरार, सह आरोपी शरद और शिल्पी को भी बरी किया

➡️मथुरा, अवैध निर्माण को लेकर MVDA वीसी सख्त, गंगा वैली सिटी कॉलोनी को ध्वस्त किया गया, कॉलोनी को बुलडोजर से किया गया ध्वस्त, अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा- वीसी, MVDA सचिव आशीष कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई, 3000 वर्ग मीटर एरिया में विकसित हो रही थी कॉलोनी

➡️आगरा, फतेहपुर सीकरी की दलित बस्ती में आग, ईंधन के ढेर में लगी आग से अफरा-तफरी, आग की ऊंची लपटें देख दहशत में आए लोग, खाली प्लॉट में रखा था कई परिवारों का ईंधन, अचानक लगी आग ने लिया विकराल रूप, ग्रामीणों ने बाल्टियों से पानी डालकर पाया काबू, लोगों ने छतों पर रखा लकड़ी और ईंधन हटाया, फतेहपुर सीकरी 4 हिस्सा स्थित अंबेडकर बस्ती का मामला

➡️बरेली, 3 दोस्तों की डिवाइडर से टकराई बाइक, बाइक राजकिशोर की मौके पर मौत, बाइक सवार 2 अन्य दोस्त गंभीर घायल, इज्जत नगर थाना क्षेत्र में हादसा

➡️चंदौली, 15 दिनों से बिजली संकट से जूझ रहे ग्रामीण, बार-बार जल जा रहा 25 केवी का ट्रांसफार्मर, एक ट्रांसफार्मर पर 75 से 80 उपभोक्ताओं का लोड, बिल पूरा, लेकिन बिजली नहीं- ग्रामीण, 63 केवी ट्रांसफार्मर लगने का मिला था आश्वासन, 10 महीने पहले लगने का मिला था आश्वासन, हंगामे की सूचना पर पहुंचे भाजपा नेता राणा सिंह, बिजली विभाग के अधिकारियों की लगाई क्लास, नियामताबाद ब्लाक के घूरो गांव का मामला

➡️गोंडा, बालपुर जाट गांव में सड़क हादसा, टेंपो, अज्ञात वाहन में जोरदार टक्कर, 3 महिलाओं समेत पांच लोग घायल, एक महिला का हाथ कटकर अलग, अस्पताल ले जाते महिला की मौत, हादसे के वक्त नशे में था टेंपो चालक, पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया, कोतवाली देहात के बालपुर जाट की घटना

➡️बरेली, पिता ने बेटी की गला दबाकर हत्या की, प्रेमी से फोन पर बात करते देखा था, पुलिस ने पिता,भाई को हिरासत में लिया, सिरौली थाना क्षेत्र के बरसेर की घटना

➡️बरेली, मनोना धाम से अपहरण बच्चे का मामला, बच्चे को बेचने जा रहे आरोपियों से मुठभेड़, दिल्ली ले जा रहे 2 आरोपियो से हुई मुठभेड़, योगेश और पवन ने बच्चे का किया था अपहरण, सफाई कर्मचारी के बच्चे का किया था अपहरण, मुठभेड़ में सिपाही कोमिश को लगी गोली,घायल, दोनों के पास से 2 तमंचे, 4 कारतूस बरामद, योगेश और पवन शाहजहांपुर के बताए जा रहे, आंवला थाना क्षेत्र के फुलासी तिराहे के पास मुठभेड़

➡️उन्नाव, ट्रक ने 2 बच्चियों को मारी टक्कर, दोनों बच्चियां गंभीर रूप से घायल, ट्रक चालक ने भागने का किया प्रयास, लोगों ने आरोपी ड्राइवर को पुलिस को सौंपा, उन्नाव सदर कोतवाली क्षेत्र की घटना

➡️मेरठ, 1.20 करोड़ की हेरोइन के साथ तस्कर अरेस्ट, हेरोइन लेकर जा रहा तस्कर गिरफ्तार, 640 ग्राम की हेरोइन की कीमत 1.20 करोड़, बाइक से हेरोइन की तस्करी कर रहा तस्कर, सरूरपुर थाना पुलिस,ANTF टीम ने की कार्रवाई

➡️रायबरेली, तेज रफ्तार कार मवेशी से टकराई, टकराने के बाद हादसे में कार पलटी, कार में सवार मासूम समेत 5 लोग घायल, जगतपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही घटना

➡️ललितपुर, बाइक की डिग्गी से 5 लाख रुपये की चोरी, बाइक का पंचर ठीक कराने के दौरान चोरी, पीड़ित की शिकायत पर जांच में जुटी पुलिस, सदर कोतवाली क्षेत्र तुवन चौराहे की घटना

➡️देहरादून, देहरादून में आवारा कुत्तों का बढ़ा आतंक, बच्चों, बुजुर्गों, बाइक सवारों पर हमले बढ़े, कुत्तों के हमलों को लेकर नगर निगम अलर्ट, हाईकोर्ट ने नगर निगम को दिए सख्त निर्देश, स्कूल, अस्पताल,सार्वजनिक जगहों से हटेंगे कुत्ते, पकड़े गए कुत्तों को उसी जगह नहीं छोड़ा जाएगा, नसबंदी, टीकाकरण के बाद शेल्टर में शिफ्ट होंगे, संवेदनशील इलाकों से कुत्ते हटाने के निर्देश

➡️देहरादून, उत्तराखंड में तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं, अगले 72 घंटों तक तापमान में बदलाव नहीं, मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ने की संभावना, तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना, पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान 30 डिग्री के पार रहने के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया हीट वेव का येलो अलर्ट

➡️कानपुर देहात, पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, पुलिस ने लुटेरे को किया गिरफ्तार, लुटेरे ने महिला से लूट की थी, घायल बदमाश को किया गिरफ्तार, एक तमंचा, एक कारतूस बरामद, शिवली कोतवाली क्षेत्र का मामला

➡️गाजियाबाद, भोजपुर क्षेत्र में ग्राम जन चौपाल, DM ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश, आयुष्मान कार्ड बनवाने पर विशेष जोर

➡️अमेठी, गायत्री प्रसाद प्रजापति के आवास पर मारपीट मामला, बेटे अनुराग प्रजापति की तहरीर पर केस दर्ज, 11 नामजद, दो दर्जन अज्ञात पर केस दर्ज, आवास पर मारपीट करने, हंगामा करने का आरोप, सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव का नाम शामिल, महाराजी प्रजापति के समर्थक ने टिप्पणी की थी, व्यक्तिगत टिप्पणी के बाद सपा नेता आवास पहुंचे, बेटे अनुराग ने मारपीट का आरोप लगाया था

➡️जालौन, बकरीद के पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट, एएसपी डॉ ईशान सोनी ने किया पैदल गश्त, सर्राफा बाजार में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, माधौगढ़ कोतवाली नगर क्षेत्र में किया पैदल गश्त

➡️ललितपुर, घर से लाखों के जेवर और नगदी चोरी, शादी में गया था परिवार, FIR हुई दर्ज, अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी पुलिस, गोविन्द सागर बांध चौकी क्षेत्र का मामला

➡️हरिद्वार, हरिद्वार में हरियाणा के युवकों की अभद्रता, राहगीरों से छेड़छाड़ करते वीडियो वायरल, पुलिस ने युवकों को हिरासत में लिया

➡️दिल्ली, कर्नाटक की सियासत में सूत्रों के हवाले से खबर, कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार होंगे, 28 मई को सीएम सिद्धारमैया इस्तीफा देंगे- सूत्र, राज्यसभा नामांकन के बाद होगा शपथ ग्रहण समारोह, कांग्रेस की कर्नाटक को लेकर बैठक चलती रही, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और तमाम नेता मौजूद रहे, सीएम सिद्धारमैया आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे

➡️मेरठ, जिला अस्पताल के कर्मचारी पर छेड़छाड़ का आरोप, चेकअप के बहाने बुलाकर की अश्लील हरकत, किसी को बताने पर कर्मचारी ने धमकी दी, युवती ने घर पहुंच परिजनों को बताया, देहली गेट थाने में कर्मचारी पर केस दर्ज

➡️गाजियाबाद, कार की बैटरी चार्जिंग के दौरान लगी आग, पार्किंग में खड़ी कार में लगी भीषण आग, आग लगने से बिल्डिंग में भरा धुआं, 17 लोगों ने छतों पर कूदकर जान बचाई, लिंक रोड थाना क्षेत्र की घटना

➡️चंदौली, पिकअप बाइक में टक्कर मारकर ट्रैक्टर में भिड़ी, हादसे में दो लोगों की मौत, 5 लोग गंभीर घायल, सुदूर जंगल इलाके में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा

➡️दिल्ली, पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि, मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी ने श्रद्धांजलि दी, दिल्ली में शांति वन विहार पहुंचकर नमन किया

➡️हापुड़, दुकान में भीषण आग लगी, दुकान में रखी कई बैटरियां भी फटी, दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया, नगर कोतवाली क्षेत्र की घटना

➡️दिल्ली, दिल्ली-NCR में हीटवेव का येलो अलर्ट, 45 डिग्री तक जा सकता है अधिकतम तापमान, कल दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अलर्ट है, 31 मई तक दिल्ली में हो सकती है बारिश

➡️दिल्ली, NSUI प्रभारी कन्हैया कुमार की आज प्रेसवार्ता, 12 बजे कांग्रेस मुख्यालय में करेंगे प्रेस वार्ता

➡️मेरठ, हिस्ट्रीशीटर अमित मरिंडा के साथी पर आरोप, अमित के साथी पर रंगदारी मांगने का आरोप, नगर निगम में कार्यरत रजनीश ने लगाया आरोप, कॉल कर पैसों का इंतजाम करने जान की धमकी दी, पीड़ित ने थाने SSP से शिकायत की, सुरक्षा की गुहार, अमित मरिंडा रंगदारी मांगने के आरोप में जेल में बंद, नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर निवासी है पीड़ित

➡️गाजीपुर, अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान, हर 15 मिनट पर काट दी जा रही बिजली, एसपी आवास के आसपास पूरी रात ट्रिपिंग, जिम्मेदार अधिकारी नहीं उठा रहे अपना फोन

➡️बलिया, PHC मनियर का वीडियो वायरल, टॉर्च की रोशनी में घायल का इलाज, टेक्निकल फाल्ट था- CMO, जनरेटर चालू नहीं हो पाया था- CMO, जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी -CMO.

➡️लखनऊ, लखनऊ में बनेगा पहला जीन बैंक, गोमती बायो-डायवर्सिटी पार्क में बनेगी हाईटेक लैब, एलडीए, एमिटी विश्वविद्यालय के बीच एमओयू, 2 एकड़ क्षेत्रफल में तैयार होगा विशेष जीन बैंक

➡️लखनऊ, LDA का बड़ा बुलडोजर एक्शन, चिनहट में 3 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, 30 बीघा में हो रही थी प्लाटिंग, लौलाई और पुसू का पुरवा में चली कार्रवाई, सुशांत गोल्फ सिटी में अवैध निर्माण टूटा

➡️लखनऊ, चौक नक्खास चौकी में यातायात व्यवस्था बदहाल, सड़कों पर भारी जाम गर्मी में लोग परेशान, ओवरब्रिज के नीचे खड़ी गाड़ियों से अव्यवस्था

➡️लखनऊ, LDA की लजीज गली और पार्किंग पर विवाद, हुसैनाबाद ट्रस्ट की जमीन पर निर्माण का विरोध, छोटे इमामबाड़े में उलमा बैठक आयोजित, ट्रस्ट की जमीन पर कब्जा बर्दाश्त नहीं- जवाद

➡️लखनऊ, AAP सांसद संजय सिंह आज करेंगे प्रेसवार्ता, प्रदेश कार्यालय पर आज शाम 6 बजे प्रेसवार्ता

➡️लखनऊ, 28 मई को देशभर में बकरीद का त्योहार, लखनऊ की बकरा मंडियों में खरीदारों की भीड़, 10 हजार से 10 लाख रुपये तक बिक रहे बकरे, पाकिस्तानी, पंजाबी, तोतापरी नस्ल के बकरों की धूम

➡️लखनऊ, दुबग्गा बकरा मंडी में जालसाज सक्रिय, 66 हजार रुपये में खरीदा गया था बकरा, खरीद के बाद सीने में गंभीर चोट का खुलासा

➡️लखनऊ, ठाकुरगंज में देर रात मारपीट का वीडियो वायरल, बालागंज स्थित लाल मस्जिद के पास हंगामा, पेट्रोल पंप के सामने युवकों में जमकर विवाद

➡️लखनऊ, युवकों ने बाइक सवार से की मारपीट, मारपीट करने का वीडियो वायरल, अलीगंज का बताया जा रहा मामला

➡️लखनऊ, बकरा मंडी में नेपाली करंसी को लेकर विवाद, विरोध करने पर युवक से गाली-गलौज मारपीट, मंडी कमेटी के लोगों पर हमला करने का आरोप, दुबग्गा क्षेत्र की बकरा मंडी का मामला, पीड़ित अब्दुल माबूद ने दुबग्गा थाने में दी तहरीर

➡️रायबरेली, गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रैक्टर से टकराई कार, हादसे में तीन की मौत, 5 लोग घायल, कार सवार महिला सहित 3 लोगों की मौत, दिल्ली से घर जौनपुर आ रहे थे कार सवार, हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, घायलो को इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल, सलोन कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर गांव की घटना

➡️सहारनपुर, पुलिस और गोकश बदमाश के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में आरोपी सलमान घायल, एक दर्जन से ज्यादा मुकदमों में वांछित, दूसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार, थाना मिर्जापुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

➡️लखनऊ, 1 जून को मेधावियों को सम्मानित करेंगे मुख्यमंत्री, लोकभवन में होगा राज्य स्तरीय सम्मान समारोह, हाईस्कूल और इंटर बोर्ड के टॉपर्स होंगे सम्मानित, राज्य स्तर के टॉप 10 मेधावियों को बड़ा इनाम, एक-एक लाख रुपये का चेक करेंगे प्रदान, साथ में टैबलेट, प्रशस्ति पत्र और मेडल भी मिलेगा, यूपी बोर्ड, सीबीएसई, सीआईएसई, संस्कृत बोर्ड के छात्र शामिल

➡️मेरठ, IIMT स्टूडेंट को पुलिस कर्मियों ने पीटा, पिटाई से स्टूडेंट का कान का पर्दा फटा, थाने में शिकायत के बाद भी एक्शन नही, सिपाही तेजबहादुर, अमित यादव सस्पेंड हो- भाकियू, दोनों के खिलाफ थाने में तहरीर, केस भी दर्ज होगा, गंगानगर थाने में तैनात थे दोनों आरोपी सिपाही

➡️रायबरेली, तेज रफ्तार दो कारों की टक्कर, कार में सवार 3 लोग गंभीर घायल, घायलों को बछरावां CHC पहुंचाया गया, बछरावां क्षेत्र के चुरुवा की घटना

➡️बिजनौर, BJP जिला मंत्री प्रभात यादव पर मुकदमा दर्ज, बीजेपी नेता ने महिला डॉक्टर का किया शोषण, नशीला पदार्थ पिलाकर किया महिला का शोषण, बेहोशी की हालत में बनाई अश्लील वीडियो, पीड़िता से की लाखों रुपयों की अवैध वसूली, संगीन धाराओं मे मुकदमा दर्ज, आरोपी फरार, जनपद के थाना चांदपुर क्षेत्र का मामला

➡️सोनभद्र, अनियंत्रित पिकअप की बाइक, ट्रैक्टर से टक्कर, पिकअप की टक्कर से दो की मौत, सड़क हादसे में महिला, बच्ची घाय़ल, दोनों घायल जिला अस्पताल में भर्ती, नौगढ़ पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, सोनभद्र-चंदौली बॉर्डर के पास की घटना

➡️हमीरपुर, खराब खड़े डंफर ट्रक ने भिड़ा अनियंत्रित ट्रक, टक्कर लगते ही दोनों ट्रक में लगी आग, एक ट्रक के अंदर फंसे चालक की मौत, घटना में खलासी गंभीर रूप से हुआ घायल, दमकल विभाग की टीम ने आग बुझाई, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, बिवांर थाना क्षेत्र के जलालपुर रोड का मामला

➡️मेरठ, पिता ने की नाबालिग बेटी की हत्या, सौतेली मां के साथ वारदात को अंजाम, तकिया से मुंह दबाकर निर्मम हत्या, चुपचाप गढ़ गंगा जाकर करी अन्तेष्टि, 12वीं की छात्रा खुशबू की अन्तेष्टि भी किया, ननिहाल से आये लोगों ने पुलिस बुलाई, पुलिस की मौजूदगी में मामा, मामी पर हमला, पुलिस की इन्ट्रोगेशन में बाप ने खोला राज, पुलिस ने सौतेली मां, पिता को गिरफ्तार किया, भावनपुर के गोकुलधाम कॉलोनी का मामला

➡️अमेठी, स्मृति ईरानी का एक दिवसीय अमेठी दौरा आज, प्रशिक्षण अभियान कार्यक्रम में करेंगी शिरकत, मुसाफिरखाना के सरस्वती मैरिज लॉन में कार्यक्रम

➡️सीतापुर, विद्युत आपूर्ति को लेकर उग्र हुए लोग, शहर के ट्रांसपोर्ट चौराहे को किया जाम, शहर कोरवाल समेत पुलिस बल मौके पर, उपभोक्ताओं ने हरदोई चुंगी मार्ग किया जाम, पुलिस ने लोगों को समझाकर खुलवाया जाम

➡️हापुड़, घरेलू क्लेश में युवक ने की आत्महत्या, घर के कमरे में लटका मिला युवक का शव, पुलिस मौके पर जांच में जुटी, थाना कपूरपुर क्षेत्र का मामला

➡️हापुड़, घरेलू क्लेश में युवक ने की आत्महत्या, घर के कमरे में लटका मिला युवक का शव, पुलिस मौके पर जांच में जुटी, थाना कपूरपुर क्षेत्र का मामला

➡️जालौन, महिला सिपाही का हाईवोल्टेज ड्रामा, ट्रैवल बस में सफर को लेकर अड़ी, रौब दिखाने का वीडियो वायरल

➡️अलीगढ़, छेड़छाड़ का विरोध करने पर मारपीट, जाटव समाज के लोगों पर आरोप, थाना हरदुआगंज के बरोठा की घटना

➡️सीतापुर, कब्र से निकाला गया किशोरी का शव, 12 मार्च को अर्पिता जोशी की संदिग्ध मौत, DM ने मौसी की शिकायत पर शव का पोस्टमार्टम, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, खैराबाद कस्बे के जोशी टोला का मामला

➡️हापुड़, कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, यूरिया की कालाबाजारी पर बड़ी छापेमारी, कालाबाजारी की आशंका पर दुकान सील, विक्रेता के पास 29.52 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध, कृषि विभाग ने गढ़ तहसील क्षेत्र में की कार्रवाई

➡️बदायूं, युवक पर अज्ञातों ने की फायरिंग, गोली लगने से गंभीर घायल हुआ, सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर, वारदात के बाद हमलावर फरार, मौके पर पुलिस जांच में जुटी, इस्लामनगर क्षेत्र के नंदेरी जंगल का मामला

➡️बहराइच, 10 हजार की घूस लेते लेखपाल अरेस्ट, एंटी करप्शन टीम उमेश पाठक को पकड़ा, महसी तहसील में तैनात है लेखपाल, तमाचपुर निवासी दुलारे यादव की शिकायत, कोतवाली देहात में दर्ज कराई FIR

➡️आजमगढ़, प्रसूता की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा, झोलाछाप डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, प्रसूता के बच्ची को जन्म देते बिगड़ी हालत, अस्पताल संचालक वाराणसी लेकर निकला, रास्ते में ही प्रसूता प्रियंका ने तोड़ा दम, बरदह व मेहनाजपुर पुलिस मौके पर पहुंची, CHC देवगांव के ने अस्पताल पहुंचकर जांच की, लालगंज स्थित सुमन हॉस्पिटल का मामला

➡️हापुड़, प्लास्टिक के कबाड़ गोदाम में भीषण आग, दमकल की दो गाड़ियां ने आग बुझाने में जुटी, शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका, थाना हापुड़ देहात के गांव असौड़ा का मामला

➡️दिल्ली, राजा नाम के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, मृतक का आपराधिक इतिहास सामने आया, राजा उर्फ अक्की डॉन को 3 गोलियां लगी- पुलिस, शव गुरु तेग बहादुर अस्पताल भेजा गया, पुलिस, फॉरेंसिक टीम, क्राइम ब्रांच जांच में जुटी, उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास की घटना

➡️दिल्ली, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा, 4 और 5 जून को उत्तराखंड जाएंगे राहुल गांधी, अल्मोड़ा में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे, पौड़ी में पूर्व सैनिक सम्मेलन में शामिल होंगे, देहरादून में पार्टी पदाधिकारियों संग बैठक करेंगे

 

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!