Headlines

पुलिस अधीक्षक, सिवान ने त्वरित विचारण में लापरवाही बरतने पर 21 थानाध्यक्षों का वेतन स्‍थगित किया

पुलिस अधीक्षक, सिवान ने त्वरित विचारण में लापरवाही बरतने पर 21 थानाध्यक्षों का वेतन स्‍थगित किया

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना द्वारा गंभीर एवं चर्चित कांडों के त्वरित निष्पादन तथा साक्ष्य पूर्ण मामलों में शीघ्र विचारण सुनिश्चित कराने हेतु सभी थानाध्यक्षों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में पुलिस कार्यालय, सिवान के अभियोजन / त्वरित विचारण शाखा द्वारा विगत दो माह से सभी थानों से अद्यतन कांडों की सूची उपलब्ध कराने का अनुरोध किया जा रहा था।

निर्देशों के बावजूद अधिकांश थानों द्वारा सूची उपलब्ध नहीं कराई गई, वरीय अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना एवं कार्य के प्रति लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक, सिवान द्वारा संबंधित 21 थानाध्यक्षों (1. पु०नि० अविनाश कुमार, नगर थाना 2. पु०नि० उपेन्द्र कुमार सिंह, मुफसिल थाना 3. पु०नि० छोटन कुमार, बड़हरिया थाना 4. पु०नि० मोहन प्रसाद सिंह, हुसैनगंज थाना 5. पु०अ०नि० दिनेश कुमार पाण्डेय, धनौती थाना 6. पु०अ०नि० विनित विनायक, महादेवा थाना 7. पु०अ०नि० विकाश कुमार बिट्टू, सराय थाना

 

8. पु०अ०नि० राहुल कुमार तिवारी, जीरादेई थाना 9. पु०अ०नि० राहुल कुमार, मैरवा थाना 10. पु०अ०नि० सुनिल कुमार, गुठनी थाना 11. पु०अ०नि० सुनिल कुमार, आन्दर थाना 12. पु०नि० रविरंजन सिंह, रघुनाथपुर थाना 13. पु०अ०नि० संतोष कुमार, असॉव थाना 14 पु०अ०नि० राजीव कुमार पटेल, एम०एच० नगर थाना 15. पु०अ०नि० चितरंजन कुमार, सिसवन

 

थाना 16. पु०अ०नि० विजय रंजन कुमार, चैनपुर थाना 17. पु०नि० राजेश कुमार सिंह, जी०बी० नगर थाना 18. पु०नि० राजू कुमार, बसंतपुर थाना 19. पु०नि० विकाश कुमार सिंह, दरौदा थाना 20. पु०अ०नि० सोनी कुमारी, महिला थाना 21. पु०अ०नि० रविन्द्र कुमार, एस.सी.एस.टी थाना) के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उनका वेतन तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है तथा सभी को शीघ्र अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

सिवान पुलिस द्वारा त्वरित अनुसंधान एवं न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावी बनाने हेतु लगातार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े

हिंदी पत्रकारिता के दो सौ वर्ष

यूपी की प्रमुख खबरें: सीएम योगी ने लखनऊ की ₹413 करोड़ लागत की विभिन्न जनकल्याणकारी परियोजनाओं कार्यक्रम का लोकार्पण/शिलान्यास किया

राजापट्टी और शामकोरिया स्टेशन पर रुकेगी पटना-थावे पैसेंजर, रेल मंत्री ने दी स्वीकृति

एआई चैटबॉट ‘खुशी’ बताएगी टीबी से बचने और ठीक होने का रास्ता, स्वास्थ्य विभाग का नया डिजिटल मिशन शुरू

Leave a Reply

error: Content is protected !!