Headlines

मां मुंडेश्वरी भवानी के दरबार में पहुंचे घनश्याम पाठक, लिया आशीर्वाद

मां मुंडेश्वरी भवानी के दरबार में पहुंचे घनश्याम पाठक, लिया आशीर्वाद

श्रीनारद मीडिया / सुनील मिश्रा वाराणसी, उत्तर प्रदेश

भभुआ (कैमूर) बिहार / बिहार के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व वाले मां मुंडेश्वरी मंदिर में दैनिक परफेक्ट मिशन के कार्यकारी संपादक एवं पत्रकार प्रेस क्लब के संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री घनश्याम पाठक तथा उनकी धर्म पत्नी श्रीमती पुष्पा पाठक (अंजली) व पुत्र अक्षयश्याम पाठक “प्रीत”ने पहुंचकर मां मुंडेश्वरी भवानी के श्री चरणों में श्रद्धापूर्वक मत्था टेका तथा प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की। कैमूर जिले के पौरा पहाड़ी पर स्थित मां मुंडेश्वरी भवानी का यह प्राचीन मंदिर देश के प्रमुख शक्तिपीठों में गिना जाता है। यहां दर्शन-पूजन के दौरान श्री पाठक ने मां भवानी की विधिवत आराधना की और मंदिर परिसर में कुछ समय व्यतीत कर आध्यात्मिक शांति का अनुभव किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मां मुंडेश्वरी की महिमा अपार है और उनके दरबार में आने वाले श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुखद भविष्य, सामाजिक समरसता तथा राष्ट्र की उन्नति के लिए मां से प्रार्थना की। मंदिर दर्शन के पश्चात श्री पाठक ने मंदिर की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत की सराहना करते हुए कहा कि मां मुंडेश्वरी धाम न केवल आस्था का केंद्र है, बल्कि बिहार की गौरवशाली सांस्कृतिक पहचान का भी प्रतीक है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस पवित्र धाम के दर्शन करने और इसकी विरासत को संरक्षित रखने में सहयोग करने का आह्वान किया। श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण इस दर्शन यात्रा ने श्री घनश्याम पाठक को विशेष आत्मिक संतोष प्रदान किया तथा उन्होंने मां मुंडेश्वरी भवानी के प्रति अपनी अटूट आस्था व्यक्त की। इसके पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पाठक जी पत्नी पुष्पा पाठक तथा पुत्र अक्षयश्याम पाठक “प्रीत” के साथ परम ब्रह्म श्री हरसू ब्रह्म बाबा दरबार में भी पहुंच कर माथा टेक कर आशीर्वाद लिया। प्रदेश अध्यक्ष श्री पाठक जी के साथ मैं भी मौजूद रहा।

Leave a Reply

error: Content is protected !!