Headlines

सीवान: गुठनी के सेलौर पंचायत के हल्का चौकीदार की हार्ट अटैक से मौत

सीवान: गुठनी के सेलौर पंचायत के हल्का चौकीदार की हार्ट अटैक से मौत

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

गुठनी थाना में पदस्थापित सेलौर पंचायत के हल्का चौकीदार शिवजी मांझी की शुक्रवार देर शाम हार्ट अटैक से मौत हो गई. घटना के बाद परिवार सहित पूरे पंचायत क्षेत्र में शोक का माहौल है. परिजनों के अनुसार शुक्रवार शाम अचानक शिवजी मांझी के सीने में तेज दर्द उठा. उनकी तबीयत बिगड़ती देख परिवार के लोग आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया.

 

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुनील कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इसके बाद पुलिस आवश्यक कानूनी प्रक्रिया में जुट गई.

स्थानीय लोगों ने बताया कि शिवजी मांझी लंबे समय से सेलौर पंचायत में हल्का चौकीदार के पद पर कार्यरत थे. अपने मिलनसार स्वभाव और कर्तव्यनिष्ठा के कारण वह क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे. उनकी अचानक मौत की खबर मिलते ही पंचायत के जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने गहरा शोक व्यक्त किया.

यह भी पढ़े

जिलाधिकारी अभिषेक रंजन ने की जनसुनवाई, नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का दिया आवश्वासन

समस्तीपुर में दुकानदार सहित तीन लोग गिरफ्तार:चाय दुकान की आड़ में मादक पदार्थ बेचते थे, 25 हजार कैश बरामद

पुलिस अधीक्षक, सिवान ने त्वरित विचारण में लापरवाही बरतने पर 21 थानाध्यक्षों का वेतन स्‍थगित किया

हिंदी पत्रकारिता के दो सौ वर्ष

यूपी की प्रमुख खबरें: सीएम योगी ने लखनऊ की ₹413 करोड़ लागत की विभिन्न जनकल्याणकारी परियोजनाओं कार्यक्रम का लोकार्पण/शिलान्यास किया

राजापट्टी और शामकोरिया स्टेशन पर रुकेगी पटना-थावे पैसेंजर, रेल मंत्री ने दी स्वीकृति

एआई चैटबॉट ‘खुशी’ बताएगी टीबी से बचने और ठीक होने का रास्ता, स्वास्थ्य विभाग का नया डिजिटल मिशन शुरू

Leave a Reply

error: Content is protected !!