Headlines

आकर्ष हेल्थकेयर की सातवीं वर्षगांठ पर लगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ

आकर्ष हेल्थकेयर की सातवीं वर्षगांठ पर लगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ

श्रीनारद मीडिया, दारौंदा, सीवन (बिहार)।

सीवान जिले के दारौंदा प्रखंड के पिपरा गांव में आकर्ष हेल्थकेयर की सातवीं वर्षगांठ के अवसर पर रविवार को भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आसपास के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
इस दौरान मरीजों की विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच की गई तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आवश्यक परामर्श भी प्रदान किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आकर्ष हेल्थकेयर के निदेशक डॉ. अभिषेक कुंदन ने कहा कि संस्था अपने स्थापना काल से ही समाज सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती आ रही है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।
शिविर के दौरान मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सीय सलाह दी गई। साथ ही लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने तथा विभिन्न बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी भी दी गई।
डॉ. अभिषेक कुंदन ने कहा कि स्वास्थ्य ही मनुष्य की सबसे बड़ी पूंजी है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना उनकी संस्था का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में भी आकर्ष हेल्थकेयर द्वारा इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।
वहीं शिविर में पहुंचे लोगों ने आकर्ष हेल्थकेयर की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लोगों के लिए अत्यंत लाभदायक साबित होते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वास्थ्य कर्मियों, चिकित्सकों एवं संस्था के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
स्थानीय लोगों ने इसे समाज सेवा और जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में एक सराहनीय एवं प्रेरणादायक पहल बताया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!