कटिहार में 14 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या
12 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार, दोनों दोस्त, प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:

पुलिस ने इस मामले का महज 12 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में यह हत्या प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद का परिणाम सामने आई है। पुलिस के अनुसार, यह घटना रविवार देर शाम करीब 8 बजे हुई। पटोलबाड़ी गांव निवासी मोहम्मद अख्तरुल रंगामटिया हाट से अपने घर लौट रहा था। घर से लगभग एक किलोमीटर दूर रास्ते में कुछ युवकों ने उसे रोका और चाकू से कई वार किए। गंभीर रूप से घायल अख्तरुल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की घटना की सूचना मिलते ही बारसोई पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
रविवार रात को ही एफएसएल टीम और डॉग स्क्वाड को घटनास्थल पर बुलाया गया।वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिससे मामले का खुलासा हुआ। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (डीएसपी) अजय कुमार ने बताया कि यह हत्या प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद का परिणाम है।
एक युवती को लेकर दो युवकों के बीच चल रहे विवाद के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने इस मामले में सफीकुल इस्लाम और मोहम्मद शरीफ को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने पूछताछ के दौरान अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। परिवार की किसी से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं थी मृतक के पिता मोहम्मद शफीकुल ने जानकारी दी कि उनका बेटा तीन महीने पहले एक कोचिंग संस्थान में पढ़ता था।वहां उसका कुछ युवकों से इंस्टाग्राम पर फोटो और वीडियो साझा करने को लेकर विवाद हुआ था।
उन्होंने बताया कि परिवार की किसी से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं थी।पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
यह भी पढ़े
निगरानी टीम ने एसडीओ को 20 हजार घूस लेते रजौन विद्युत कार्यालय से किया गिरफ्तार
सीवान: अस्पताल मोड़ के पास चलती बुलेट बाइक में लगी आग,बाल-बाल बचा चालक
श्री विष्णु मंदिर आश्रम में स्थायी यज्ञ मंडप निर्माण हेतु भूमि पूजन संपन्न
56.130 ग्राम स्मैक एवं नगद राशि के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार
