Headlines

सीवान में चलती बुलेट बाइक में लगी आग,बाल-बाल बचा चालक

सीवान में चलती बुलेट बाइक में लगी आग,बाल-बाल बचा चालक

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीवान  नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अस्पताल मोड़ के समीप सोमवार की दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया. यहाँ एक चलती बुलेट बाइक में अचानक आग लग जाने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते कीमती बुलेट बाइक पूरी तरह जलकर राख के ढेर में तब्दील हो गई.

गनीमत यह रही कि समय रहते बाइक सवारों को आग का अहसास हो गया और वे समय पर उतर गए, जिससे उनकी जान बाल-बाल बच गई.घटना के संबंध में बताया जाता है कि हसनपुरा प्रखंड के रहने वाले दो व्यक्ति किसी निजी कार्य से सीवान कचहरी आए थे.

दोनों ने अपनी बुलेट बाइक को कचहरी परिसर के पास सुरक्षित खड़ा किया और अपना काम निपटाने चले गए. दोपहर को कार्य समाप्त होने के बाद दोनों वापस अपनी बाइक पर सवार होकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए. जैसे ही उनकी बाइक अस्पताल रोड स्थित अस्पताल मोड़ के पास पहुंची, तभी अचानक बाइक के इंजन के पास से तेज धुआं निकलने लगा.

 

बाइक से धुआं निकलता देख आसपास मौजूद स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने शोर मचाकर बाइक सवारों को इसकी जानकारी दी. खतरा भांपते ही बाइक चला रहे युवक ने तत्काल गाड़ी को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया. दोनों के बाइक से उतरते ही इंजन के पास अचानक आग की ऊंची लपटें भड़क उठीं. कुछ ही मिनटों में पूरी बाइक आग के गोले में बदल गई.

यह भी पढ़े

श्री विष्णु मंदिर आश्रम में स्थायी यज्ञ मंडप निर्माण हेतु भूमि पूजन संपन्न

ग्रीष्मावकाश में मुख्यालय में उपस्थिति एवं फोन चालू रखने के आदेश पर शिक्षकों में रोष, आदेश वापस लेने की मांग तेज।

56.130 ग्राम स्मैक एवं नगद राशि के साथ चार  अभियुक्त गिरफ्तार

 सीवान पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण मामले का किया उद्भेन

Leave a Reply

error: Content is protected !!