नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 100 मरीजों की हुई जांच, स्वास्थ्य जागरूकता का दिया गया संदेश
श्रीनारद मीडिया, के के सिंह सेंगर, एकमा, सारण (बिहार):

सारण जिला के एकमा नगर पंचायत के एकमा बाजार स्थित सभा कक्ष में जानकी एजुकेशनल एंड सोशल ट्रस्ट, हंसराजपुर (एकमा) के तत्वावधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच सह स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन डॉ. सत्यदेव प्रसाद यादव के निर्देशन में किया गया।
शिविर में करीब 100 मरीजों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं उपचार किया गया। इस दौरान मरीजों के शुगर, ब्लड प्रेशर, अस्थमा, सीओपीडी, हीमोग्लोबिन तथा यूरिक एसिड की जांच की गई। साथ ही चिकित्सकों द्वारा लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने एवं विभिन्न बीमारियों सहित मौसमी बीमारियों से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी और स्वास्थ्य संबंधी सुझाव भी दिए गए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. के. डी. यादव, डॉ. पी. कुमार, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. आर. कुमार, डॉ. अमित महतो, रंजीत कुमार सिंह, प्रमोद कुमार मिश्रा, पीयूष कुमार, सोनू कुमार, राजेश कुमार सहित अन्य लोगों का सराहनीय सहयोग रहा।
स
स्वयंसेवी संस्था के अध्यक्ष डॉ. सत्यदेव प्रसाद यादव ने शिविर में सहयोग देने वाले सभी चिकित्सकों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने दूर-दराज से पहुंचे मरीजों का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर समाज के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। उन्होंने लोगों से भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की।
