Headlines

 सड़कों एवं पुलों के निर्माण की गुणवत्ता और रख-रखाव में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी : सीएम सम्राट चौधरी  

 सड़कों एवं पुलों के निर्माण की गुणवत्ता और रख-रखाव में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी : सीएम सम्राट चौधरी
श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:
बिहार के सीएम  सम्राट चौधरी जी ने गुरूवार को लोक सेवक आवास स्थित संकल्प सभागार में पथ निर्माण विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षात्मक बैठक की।
इस अवसर पर  मुख्यमंत्री  ने कहा कि सड़कों एवं पुलों के निर्माण की गुणवत्ता और रख-रखाव में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सभी पुलों का विशेषज्ञों से नियमित निरीक्षण तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप सुरक्षा ऑडिट सुनिश्चित करायें। राज्याधीन सड़कों एवं पुलों के निर्माण तथा रख-रखाव के लिए धन की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। सभी सड़कों एवं पुलों का गुणवत्तापूर्ण रख-रखाव सुनिश्चित किया जाए।
साथ ही मुख्यमंत्री  ने कहा कि मुंगेर (सफियाबाद)-बरियारपुर-घोरघट-सुल्तानगंज-भागलपुर-सबौर फोरलेन गंगा पथ परियोजना पर को हाइब्रिड एन्यूटी मोड पर कराएं। उन्होंने कहा कि सुरक्षित, सुदृढ़ एवं आधुनिक सड़क अवसंरचना के निर्माण हेतु सरकार प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़े

Leave a Reply

error: Content is protected !!