चोरी कांड का सीवान पुलिस ने किया उद्भेदन, पांच अभियुक्त गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):*

सीवान जिले के नगर थानांतर्गत गल्ला पट्टी स्थित एक दुकान का सोमवार को दरवाजा तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना कारित की गई थी।
इस संबंध में कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। तकनीकी अनुसंधान एवं CCTV फुटेज के आधार पर घटना में संलिप्त 02 अभियुक्तों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार अभियुक्तों ने उक्त चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की तथा नगर थाना कांड सं०-568/26 एवं कांड सं०-571/26 में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी के सामान खरीदने वाले 03 अन्य अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया।
बरामदगी :-
1. चांदी का सिक्का-07
2. नगद राशि-रु17,000/-
यह भी पढ़े
बच्चों के बीच सहाय उपकरण का वितरण किया गया
गुठनी थानान्तर्गत नजमा हत्याकांड में संलिप्त एक अभियुक्त गिरफ्तार
होर्मुज में जहाज पर अमेरिकी हमले के खिलाफ UN में गरजा भारत
चिरांद चेतना महोत्सव के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी होंगे
12 साल बेमिसाल जनसंपर्क अभियान के तहत प्रदेश मंत्री मुकेश सिंह कुशवाहा ने किया जनसंपर्क
