Headlines

बच्चों के बीच सहाय उपकरण का वितरण किया गया

बच्चों के बीच सहाय उपकरण का वितरण किया गया
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के प्रखण्ड संसाधन केंद्र,सिवान सदर तथा प्रखण्ड संसाधन केंद्र दरौंदा में 3 से 18 आयु वर्ग के दिव्यांग बच्चों के बीच सहाय उपकरण का वितरण किया गया।
जिला समावेशी शिक्षा समन्वयक तथा प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी की अध्यक्षता में बच्चों के बीच ट्राई साइकिल,व्हील चेयर,ब्रेल किट,आई डी किट तथा श्रवण यंत्र का वितरण किया गया। जिसमें 74 सहाय्य उपकरण प्रखण्ड संसाधन केंद्र सिवान सदर एवं 62 सहाय्य उपकरण प्रखण्ड संसाधन केंद्र दरौंदा से जिले के सभी प्रखण्ड के दिव्यांग बच्चों को उपलब्ध कराया गया।
उपकरण पाकर न सिर्फ बच्चों के चेहरे पर मुस्कान थी बल्कि अभिभावकों के चेहरे पर भी खुशी के भाव थे। उनका कहना था कि ये उपकरण न सिर्फ बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा में जोड़ने में सहायक होंगे बल्कि बच्चे विद्यालय भी सुगमतापूर्वक पहुंच सकेंगे।
उपकरण प्राप्त करने वाले में विभिन्न प्रखंडों के अंजलि कुमारी,यश कुमार,निशु,दीपा कुमारी,गेसू कुमार आदि उपस्थित थे। समावेशी शिक्षा में कार्यरत अलग अलग प्रखंडों के आर टी,बी आर पी भी उपस्थित रहें।

यह भी पढ़े

गुठनी थानान्तर्गत  नजमा हत्याकांड में संलिप्त  एक अभियुक्त   गिरफ्तार 

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास वाणिज्यिक पोत ‘एमटी सेट्टेबेलो’ पर हुए हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत की पुष्टि हुई

होर्मुज में जहाज पर अमेरिकी हमले के खिलाफ UN में गरजा भारत

चिरांद चेतना महोत्सव के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी होंगे

12 साल बेमिसाल जनसंपर्क अभियान के तहत प्रदेश मंत्री मुकेश सिंह कुशवाहा ने किया जनसंपर्क

Leave a Reply

error: Content is protected !!