12 साल बेमिसाल जनसंपर्क अभियान के तहत प्रदेश मंत्री मुकेश सिंह कुशवाहा ने किया जनसंपर्क
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल एवं जनकल्याणकारी 12 वर्षों के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे “12 साल बेमिसाल” जनसंपर्क अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री मुकेश सिंह कुशवाहा ने आज जीरादेई विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों का भ्रमण किया तथा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तरी मंडल अध्यक्ष सुधांशु शेखर सिंह उर्फ बबलू सिंह ने की। इस अवसर पर भाजपा मीडिया प्रभारी आदित्य कुमार पाठक प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सरोज सिंह राणा भी उपस्थित रहे।
प्रदेश मंत्री मुकेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, आधारभूत संरचना एवं राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में चंदन सिंह मुखिया, कन्हैया सिंह, अशोक सिंह, कुंदन सिंह, अरुण सिंह, अनूप पाठक, राकेश सिंह, मनोज बारी, विजय मिश्रा, कलिंदर सिंह, ललन चौधरी, सुखलाल चौहान सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े
नवादा: नरहट छिनतई कांड का पर्दाफाश; 5 शातिर अपराधी गिरफ्तार
पटना जंक्शन पर सक्रिय चोर गिरोह का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार, कई मोबाइल बरामद
पटना में बालू घाट लूटकांड का खुलासा, एक लाख का इनामी अपराधी ‘कल्लू’ समेत पांच गिरफ्तार
बिहार में विजिलेंस ने चौकीदार को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा, ASI के इशारे पर घूस मांगने का आरोप
रघुनाथपुर : प्री मानसून के आने से भीषण गर्मी से आवाम को मिली निजात
शंकराचार्य जी के गविष्ठी धर्मयुद्ध यात्रा के सफलता हेतु किया गया महायज्ञ
दार्जिलिंग लैंडस्लाइड में सीवान के इंजीनियर सतीश तिवारी की मौत, चार अन्य घायल
