मुजफ्फरपुर: बड़ी वारदात से पहले अवैध हथियार, कारतूस व भारी मात्रा में शराब के साथ बदमाश गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:

मुजफ्फरपुर जिला पुलिस को शनिवार को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने सक्रिय पुलिसिंग के तहत मुस्तैदी दिखाते हुए किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने से पूर्व ही एक शातिर अभियुक्त को धर दबोचा है. गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने अवैध हथियार, जिंदा कारतूस और भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है. यह पूरी कार्रवाई जिले के गरहां ओपी (अहियापुर) थाना क्षेत्र में की गई है.एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई हुई है.
बीते शुक्रवार, 12 जून की रात को पुलिस को एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी. सूचना में बताया गया था कि गरहां ओपी क्षेत्र के पटियासा गांव में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की नीयत से एक संदिग्ध युवक अवैध साजो-सामान के साथ मौजूद है. गुप्त सूचना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई सूचना मिलते ही गरहां ओपी की पुलिस टीम ने बिना वक्त गंवाए त्वरित कार्रवाई की. पुलिस टीम ने रात में ही ग्राम पटियासा में चिन्हित ठिकाने पर छापेमारी की.
इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से अभियुक्त मो. सैफ अली को उसके घर से रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई से इलाके में हड़कंपमच गया.पिस्तौल, कारतूस और शराब बरामदगिरफ्तार अभियुक्त के पास और उसके ठिकाने से पुलिस ने जो बरामदगी की है, वह चौंकाने वाली है. पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मौके से एकअवैध पिस्तौल, मैगजीन: 02 पीस,जिंदा कारतूस: 12 पीस, अवैधशराब: 79.2 लीटर और एक लक्जरी कार बरामद किया गया है.
पुलिस पकड़े गए आरोपी मो. सैफ अली से कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह इस हथियार और कारतूस से किस बड़ी घटना को अंजाम देने वाला था. इसके साथ ही शराब की इस बड़ी खेप को कहां खपाया जाना था, इसका भी पता लगाया जा रहा है.
सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी का कहना है कि आरोपी के आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.
यह भी पढ़ें
बिहार के मसौढ़ी में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, घायल आरोपी की इलाज के दौरान हुई मौत
नशा मुक्त कोशी अभियान: 3900 किलो गांजा और 43 हजार लीटर शराब बरामद
भारत-नेपाल सीमा पर वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़
नवादा में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार
मासिक शिवरात्रि पर घनश्याम पाठक ने किया मारकंडेय महादेव धाम में दर्शन-पूजन
रात्रि चौपाल से चमकी बुखार को धमकी, गांव-गांव जागरूकता की अलख जगा रहे पीएसपी सदस्य
