पिकप एवं बाइक टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल
एक की स्थिति गंभीर रेफर
श्रीनारद मीडिया सीवान (बिहार)

सीवान जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाली एनएच 331 पर अनियंत्रित तेज गति से चलने के कारण गाड़ियों का दुर्घटना होना लगातार जारी है। जिसके कारण लोगों की जान चली जाती है अथवा लोग दुर्शघटनआँ का शिकार हो अस्पताल के बेड पर पड़े रहने को मजबूर है ।
शनिवार को सुबह जगदीशपुर गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप तथा बाइक की टक्कर हो गई। जिसमे बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायल दोनों युवक की पहचान बसंतपुर थाना क्षेत्र के खोरीपाकड़ निवासी संतोष राय के पुत्र सुधांसु कुमार और प्रियांशु कुमार है।
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया की पिकअप मलमलिया की ओर से तेज गति से जगदीशपुर गांव के चौमुंहानी के समीप पहुंच गति में ही सहसराव के रास्ते में घूमना चाह रहा था तभी पीछे से एक बाइक पर दो युवक आए और पिकप से टक्कर गए और जख्मी होकर सड़क पर गिर पड़े ।जिससे स्थानीय लोगों के सहारे सीएचसी लाया गया ।
जहां से जख्मी सुधांशु कुमार की स्थिति गंभीर होने के कारण सदर अस्पताल सिवान रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर डायल 112 की पुलिस पहुंच पिकप को चालक सहित गिरफ्तार कर थाने लाई। गिरफ्तार चालक मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना का रतनपुरा निवासी शनि कुमार सहनी बताया जाता है । गिरफ्तार चालक ने बताया कि वह मुजफ्फरपुर से भगवानपुर स्थित बिमल चौक सेमल की लकड़ी लोड करने जा रहा था ।
