Headlines

खेल रिश्ते को जोड़ता है … विधायक

खेल रिश्ते को जोड़ता है … विधायक
श्रीनारद मीडिया, एम सावर्ण, भगवानपुर हाट ( सिवान ):

 


प्रखंड के सकरी गांव में शुक्रवार को मीरजुमला प्रीमियम लीग मैच 2026 के फाइनल मैच में सकरी बनाम मिरजुमला के बीच क्रिकेट मैच खेला गया । मैच का आयोजक रविरंजन कुमार कुशवाहा थे ।मैच का उद्घाटन व्यापार मंडल भगवानपुर हाट अध्यक्ष बबन तिवारी ने फीता काट किया । मैच के समापन पर स्थानीय विधायक हेमनारायण साह ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान किया । इस अवसर पर विधायक ने कहा कि खेल रिश्ते को मजबूत करता है ।

 

खिलाड़ी को हमेशा खेल भावना से खेल खेलना चाहिए । उन्होंने कहा कि गांव के गलियों से क्रिकेट खेल बैंभव सूर्य वंशी 15 वर्ष का खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर धमाल मचा दिया है । उन्होंने कहा कि हमें भी अच्छा खिलाड़ी बनने के लिए अच्छी खेल प्रदर्शन करना चाहिए । इस अवसर पर बबन तिवारी ने कहा कि खिलाड़ियों के प्रयास से गांव एक मैदान पर खड़ा है ।

पहले टॉस जीत कर सकरी टीम के कप्तान गुफरान ने गेंदबाजी का निर्णय लिया । पहले बल्लेबाजी करते मिरजुमला टीम कुल 12 ओवर में सभी विकेट गंवा कर 120 रन बनाएं।जवाब में उतरी सकरी टीम 9 ओवर में 5 विकेट खो कर जीत हासिल कर ली । मैन ऑफ द मैच
सकरी टीम के गुफरान को मिला जबकि मैन ऑफ द सीरीज भी सकरी टीम के ही एहसान को मिला । इस अवसर पर आयोजक रविरंजन कुमार कुशवाहा , शिक्षक विनय कुमार सिंह , गुरुचर प्रसाद गुरु आदि उपस्थित थे ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!