Headlines

विश्व रक्तदाता दिवस पर सिवान ब्लड डोनर क्लब सम्मानित

 

विश्व रक्तदाता दिवस पर सिवान ब्लड डोनर क्लब सम्मानित

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर सारथी टीम, DBDT सिवान द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर सह सम्मान समारोह में सिवान ब्लड डोनर क्लब के अध्यक्ष नीलेश वर्मा “नील” एवं उनकी टीम के सहसचिव प्रदीप कुमार को रक्तदान एवं मानव सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर आयोजकों ने कहा कि सिवान ब्लड डोनर क्लब लगातार जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने, रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने तथा समाज में सेवा और मानवता का संदेश प्रसारित करने का सराहनीय कार्य कर रहा है। क्लब के सदस्यों की सक्रियता और समर्पण ने अनेक लोगों के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद अध्यक्ष नीलेश वर्मा “नील” ने कहा कि यह सम्मान केवल सिवान ब्लड डोनर क्लब का नहीं, बल्कि उन सभी रक्तवीरों, रक्तवीरांगनाओं एवं समाजसेवियों का है जो निस्वार्थ भाव से मानवता की सेवा में सदैव तत्पर रहते हैं। उन्होंने इस सम्मान के लिए शाहिल भाई एवं नेमत आज़ाद भाई सहित पूरी सारथी टीम, DBDT के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि यह सम्मान संस्था को समाज सेवा एवं रक्तदान जागरूकता के कार्यों को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाने की प्रेरणा देगा। साथ ही उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन दे सकता है। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर सभी रक्तदाताओं को सम्मानित करते हुए उनके योगदान की सराहना की गई।

अंत में सभी ने संकल्प लिया कि रक्त की कमी के कारण किसी भी जरूरतमंद की जान न जाए, इसके लिए रक्तदान जागरूकता अभियान को और व्यापक रूप से चलाया जाएगा।

“रक्तदान महादान — एक यूनिट रक्त, अनेक जीवन।”

 

 

यह भी पढ़े

बिजली कंपनी ने जारी किया एक और नंबर

बिहार के 2.60 लाख शिक्षकों की नौकरी पर संकट? सुप्रीम कोर्ट के फैसले से  मचा हड़कंप

4 लाख में सेटिंग और ब्लूटूथ बनियान, सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ी जालसाजी नाकाम, BMP जवान समेत 3 गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर: बड़ी वारदात से पहले अवैध हथियार, कारतूस व भारी मात्रा में शराब के साथ बदमाश गिरफ्तार

बिहार के मसौढ़ी में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, घायल आरोपी की इलाज के दौरान हुई मौत

नशा मुक्त कोशी अभियान: 3900 किलो गांजा और 43 हजार लीटर शराब बरामद

भारत-नेपाल सीमा पर वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़

नवादा में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार

मासिक शिवरात्रि पर घनश्याम पाठक ने किया मारकंडेय महादेव धाम में दर्शन-पूजन

Leave a Reply

error: Content is protected !!