प्रेमिका से रात में मिलने गया प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़, कराई शादी
श्रीनारद मीडिया, एम सावर्ण, भागवानपुर हाट, सीवान (बिहार ):

सीवान जिला के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के उत्तरी साघर सुल्तानपुर पंचायत के महना गांव में एक प्रेमी अपने प्रेमिका से मिलने आधी रात उसके घर पहुंच गया । किसी यूवक के घर में होने के की बात पर स्वजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से कथित प्रेमी को पकड़ इन प्रतिनिधियों को सूचना दी ।
जिला पार्षद प्रतिनिधि मोमेंद्र राय ने बताया कि शनिवार की रात मच्छगरा गांव के महंत प्रसाद का पुत्र निरंजन कुमार अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर महना गांव पहुंच गया । परिजनों को जब भनक लगी तो पकड़ लिया । उन्होंने बताया कि लड़का लड़की के रजामंदी से दोनों परिवार के सहमति से स्थानीय सरपंच प्रभुनाथ राय , पैक्स अध्यक्ष राजू राय के उपस्थिति में एक हजार रुपए के स्टैंप पेपर पर दोनों पक्ष के अभिभावकों एवं वर वधु के हस्ताक्षर से सामाजिक रूप से विवाह संपन्न करा दिया गया ।
रविवार को शादी संपन्न होने के बाद प्रेमी युवक के पिता , मौसी , बहनोई सहित अन्य लोग प्रेमिका बनी दुल्हन को विदा करा कर ले गए ।
घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है । बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था । में दोनों परिवारों की सहमति से मामला सुलझा लिया गया और शादी संपन्न कराई गई ।
यह भी पढ़े
अमनौर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अपराध की साजिश रच रहे तीन बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार
पुलिस में चयनित 53 युवक-युवतियों का हुआ भव्य सम्मान
सीवान में ससुर का इलाज करा रहे बहनोई को साले ने मारी गोली
सड़क किनारे मिला, युवक का शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
