टिकरी के बसंत कुमार को फायरिंग करते वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करना, पड़ा महंगा, हुआ गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के हुसैनगंज थानान्तर्गत अवैध हथियार से फायरिंग करते हुए विडियो वायरल कर रहे युवक को हथियार के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है तथा हर्ष फायरिंग और अवैध हथियार के विरूद्ध सिवान पुलिस द्वारा लगातार अभियान चला रही है।
शनिवार को हुसैनगंज थाना को अवैध हथियार से फायरिंग कर रहे युवक का विडियो प्राप्त हुआ। उक्त विडियो के सत्यापन उपरांत पाया गया कि विडियो में दिख रहा युवक बसंत कुमार, पिता-बिनोद राम, साकिन-टिकरी, थाना-हुसैनगंज, जिला-सिवान है।
इस संदर्भ में थाना पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बसंत कुमार के घर छापामारी कर 01 देशी कट्टा एवं 01 कारतूस बरामद कर बसंत कुमार को गिरफ्तार कर लिया । पुछ-ताछ के क्रम में युवक द्वारा बताया गया कि उक्त विडियो में दिख रहा युवक वही है तथा विडियो लगभग चार वर्ष पुराना है।
इस संदर्भ में बसंत कुमार के विरूद्ध हुसैनगंज थाना द्वारा धारा-25 (1-बी) ए/26/27 आर्म्स एक्ट तहत कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। सिवान पुलिस का यह अभियान निरंतर जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता : बसंत कुमार, पिता-बिनोद राम, साकिन-टिकरी, थाना-हुसैनगंज, जिला-सिवान। > जप्त / बरामद समानों की विवरणी :- 1. देशी कट्टा-01 2. कारतूस-01 > छापेमारी टीम में :- पु०नि० मोहन प्रसाद सिंह, थानाध्यक्ष, हुसैनगंज थाना एवं थाना के अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
यह भी पढ़े
प्रेमिका से रात में मिलने गया प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़, कराई शादी
सर्पदंश से युवक की मौत, परिवार में शोक
अमनौर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अपराध की साजिश रच रहे तीन बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार
पुलिस में चयनित 53 युवक-युवतियों का हुआ भव्य सम्मान
सीवान में ससुर का इलाज करा रहे बहनोई को साले ने मारी गोली
सड़क किनारे मिला, युवक का शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
