बरहिमा टॉल प्लाजा से कार में रखे 327.45 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

गोपालगंज जिला के सिधवलिया थानाक्षेत्र के बरहीमा टॉल प्लाजा पर पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल की है l पुलिस ने एक कार से *327.45 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया है और मौके से एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है l गिरफ्तार आरोपी सारण जिले के तरैया थानाक्षेत्र के खान गांव का अभिषेक कुमार है l सिधवलिया थानाध्यक्ष सोमदेव कुमार झा को गुप्त सूचना मिली थी कि एक कार से भारी मात्रा में शराब की तस्करी की जा रही है l सूचना के आधार पर सिधवलिया थाना पुलिस ने बरहीमा टॉल प्लाजा पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया l इसी दौरान एक संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई l कार की डिक्की और सीट के नीचे छिपाकर रखी गई l पुलिस ने 327.45लीटर विदेशी शराब बरामद हुईं l
पुलिस ने मौके से कार चालक को हिरासत में ले लिया है l गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ की जा रही है l पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। कार को भी जब्त कर लिया गया है l
सिधवलिया थानाध्यक्ष सोमदेव कुमार झा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी के निर्देश पर शराब तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है l बरहीमा टॉल प्लाजा मुख्य रूट पर है, इसलिए यहां विशेष सतर्कता बरती जा रही है l यह बड़ी खेप पकड़ी गई है l तस्कर से पूछताछ के बाद पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा l
आरोपी के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है l उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया l
यह भी पढ़े
दरौली में दुकानदार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप
शिक्षकों का ट्रांसफर और पोस्टिंग 14 दिनों में पूरी होगी… 1 जुलाई से नए स्कूल में पढ़ाएंगे
जमुई में APK फाइल भेजकर 1 करोड़ की ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, ऐसे उड़ाता था बैंक खातों से पैसे
कटिहार में हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार:अपराधिक घटना को अंजाम देने की कर रहा था तैयारी
भागलपुर : ड्यूटी में लापरवाही पर थानाध्यक्ष समेत नौ पुलिसकर्मी निलंबित
