Headlines

 दरौली में दुकानदार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

दरौली में दुकानदार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

पुलिस अधीक्षक घटना स्‍थल पर पहुंचे

श्रीनारद मीडिया, अमित कुमार पांडेय, दरौली, सीवान  (बिहार):

 

सीवान जिले के दरौली थाना क्षेत्र के विश्‍वनिया मकारियार टोला गांव में अपराधियों ने  रविवार की देर शाम दुकानदार अमर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस अपराधियों की तलाश में जुटी है।
पुलिस अधीक्षक, सीवान ने  घटनास्थल का  निरीक्षण के बाद बयान जारी कर बताया कि  दिनांक 14.06.26 को समय करीब शाम 07:15 बजे दरौली थाना को सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम विश्वनीया मकारियार टोला में एक मोटरसाइकिल सवार 02 अज्ञात अपराधियों द्वारा एक दुकानदार को गोली मारकर हत्या कर दिया   है।

उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दरौली थाना पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर निरीक्षण किया  तथा मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा ।

 

घटना की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक, सिवान, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-02, मैरवा द्वारा घटनास्थल पहुँचकर निरीक्षण किया । साथ ही एफएसएल टीम द्वारा घटनास्थल की वैज्ञानिक जाँच करायी गई। घटना के त्वरित उभेदन एवं दोषियों की गिरफ्तारी हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। मामले में अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। वर्तमान में विधि-व्यवस्था की स्थिति पूर्णतः सामान्य एवं नियंत्रण में है।

यह भी पढ़े

शिक्षकों का ट्रांसफर और पोस्टिंग 14 दिनों में पूरी होगी… 1 जुलाई से नए स्कूल में पढ़ाएंगे

जमुई में APK फाइल भेजकर 1 करोड़ की ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, ऐसे उड़ाता था बैंक खातों से पैसे

कटिहार में हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार:अपराधिक घटना को अंजाम देने की कर रहा था तैयारी

भागलपुर : ड्यूटी में लापरवाही पर थानाध्यक्ष समेत नौ पुलिसकर्मी निलंबित

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!