सीवान में 11 हजार वोल्ट के तार टूटने से छह लोग झुलसे
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीवान नगर के राजेंद्र पथ स्थित हॉस्पिटल रोड के पास 11 हजार वोल्ट का बिजली तार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इसमें छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

घायलों में अतरसुआ निवासी अब्दुल्ला, नया बाजार निवासी रिंकू मियां, कुतुब छपरा निवासी साजिद राजा, राजा, खालिद अहमद तथा झारखंड निवासी नसरूल अंसारी शामिल हैं।

घटना की सूचना मिलते ही सीडीपीओ सीवान, एसडीओ सीवान, सीओ सीवान, सिविल सर्जन सदर अस्पताल पहुंच कर

मामले की जानकारी ली और घायलों के बेहतर इलाज, विधि व्यवस्था बनाए रखने में जुट गए।
