समावेशी समाज के पोषक थे मुखिया – उपेंद्र
श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
श्रीनारद मीडिया, जीरादेई, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के जीरादेई प्रखंड क्षेत्र के मझवलिया पंचायत के मुखिया स्वर्गीय ललन गोंड को श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके व्यक्तित्व वो कृतित्व पर सोमवार को प्रकाश डाला गया ।
उपस्थित जन प्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया ।गत दिनों इनका देहांत हो गया ।
मझवलिया पंचायत के पूर्व मुखिया सह समाजसेवी उपेन्द्र यादव ने कहा कि मुखिया स्व ललन भाई समावेशी समाज के पोषक थे तथा आजीवन जन सेवा में लगे रहे असमय चले जाना काफी दुखत समाचार है ।
उन्होंने कहा कि हम सभी जनप्रतिनिधि उनके पदचिह्नों पर चलकर पंचायत को विकसित करने का संकल्प लेते है।
इस मौके पर पूर्व मुखिया सह राजद नेता हरेंद्र सिंह पटेल, शिक्षक नेता उपेन्द्र यादव समाजसेवी प्रो. मनोज यादव ,राजन तिवारी ,अर्जुन कुशवाहा सहित पंचायत के सभी वार्ड सदस्यगण, कर्मचारी गणों एवं क्षेत्रीय लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।
यह भी पढ़े
ऑपरेशन मुस्कान के तहत 30 मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को दिये गये
बरहिमा टॉल प्लाजा से कार में रखे 327.45 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
5001 कन्याओं की कलश यात्रा के साथ तीन दिवसीय यज्ञ का शुभारंभ
मशरक में 25 हजार बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दो बूंद, 28 जून से शुरू होगा विशेष अभियान
