बिहार में रौशन आनंद सर के आरोपों से खलबली मच गई है,क्यों?
श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

पटना के बेउर जेल से बाहर आते ही रौशन आनंद सर फैजल खान उर्फ खान सर पर बरस पड़े हैं। रौशन आनंद ने मीडिया से कहा कि उनके भाई प्रिंस यादव की हत्या में फैजल खान का हाथ है। दरअसल खान सर के कोचिंग सेंटर पर हुए हमले और मारपीट के केस में जेल में बंद ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर के निदेशक रौशन आनंद सर की नियमित जमानत याचिका आज ही मंजूर हुई है। सुबह जमानत याचिक मंजूर होने के कुछ ही घंटों बाद रौशन आनंद सर जेल की सलाखों से बाहर आ गए। बाहर आते ही उन्होंने मीडिया से कहा कि फैजल खान और किसान कोल्ड स्टोरेज के मालिक ने उनके भाई की हत्या करवाई है।
रौशन आनंद सर के इन आरोपों से अब खलबली मच गई है। बता दें कि रौशन आनंद सर के भाई प्रिंस यादव की रविवार को नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। कहा यह जा रहा था कि ब्रेन हेमरेज से उनकी मौत हुई लेकिन अब प्रिंस के बड़े भाई यानी रौशन आनंद सर ने खुद अपने भाई की हत्या किए जाने का दावा कर दिया है।
रौशन आनंद सर ने जेल से निकलने के बाद कहा कि खान और किसान कोल्ड स्टोरेज के मालिक आर.एस प्रसाद ने षड़यंत्र रचकर हमारे भाई की हत्या करवाई है। मैं जब बाहर था तो मेरे भाई के साथ क्यों नहीं कुछ हुआ? मैं जब जेल चला आया तो मेरे भाई की हत्या हो गई। ये साजिश है और फैजल खान ने काफी झूठ बोला है और गुमराह किया है। रौशन आनंद सर ने कहा कि फैजल खान ने हमको फंसाया है।
मेरा सबकुछ खत्म हो गया – रौशन आनंद
ज्ञान बिंदु जी.एस. एकेडमी के डायरेक्टर रौशन आनंद ने मीडिया से बातचीत में आगे यह भी कहा कि अगर हम फैजल खान की बात करें तो उसने इतना झूठ बोला है कि क्या बताएं। जो खान सबकुछ किया वो बाहर रह गया और हम जेल चले गए। हम निर्दोष थे, हमको फंसाया गया, मेरा भाई खत्म हो गया। सब कुछ खत्म हो गया।
ज्ञान बिंदु जी.एस. एकेडमी के डायरेक्टर रौशन आनंद ने मीडिया से बातचीत में आगे यह भी कहा कि अगर हम फैजल खान की बात करें तो उसने इतना झूठ बोला है कि क्या बताएं। जो खान सबकुछ किया वो बाहर रह गया और हम जेल चले गए। हम निर्दोष थे, हमको फंसाया गया, मेरा भाई खत्म हो गया। सब कुछ खत्म हो गया।
रौशन आनंद को मिली है जमानत
इससे पहले ज्ञान बिंदु के निदेशक रौशन आनंद को पटना स्थित खान ग्लोबल कोचिंग इंस्टीच्यूट में तोड़फोड़ के मामले में जमानत मिल गई। रौशन आनंद के वकील निरंजन कुमार सिंह ने संवाददाताओं से कहा था कि रोशन आनंद के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी गढ़ी हुई, पूर्वनियोजित और राजनीतिक रूप से प्रेरित थी। उन्होंने कहा था कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109 (हत्या का प्रयास) को गलत तरीके से लगाया गया, क्योंकि मामले में आरोपी की मंशा, जानकारी और घटनास्थल पर उपस्थिति जैसे कानूनी तत्व मौजूद नहीं थे।
निरंजन सिंह ने खान सर को प्रभावशाली शख्स बताते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने अपने राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल करके रोशन आनंद की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया। उन्होंने कहा रि सबूतों के अभाव के बावजूद रौशन आनंद को जेल भेज दिया गया। यह सब एक साजिश और खान सर के उस कथित बयान के आधार पर हुआ जिसमें उन्होंने कहा था कि आठ-दस राउंड गोलियां चलने की आवाज सुनी गई थी।
प्रिंस की हत्या खान सर ने करवाई- तेज प्रताप यादव
इधर नेपाल के विराटनगर में रौशन आनंद सर के भाई प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत के बाद खान सर पर भी सीधे आरोप लगाए जा रहे हैं। जनशक्ति जनता दल के संस्थापक तेज प्रताप यादव ने आरोप लगाया है कि प्रिंस यादव की हत्या खान सर के द्वारा कराई गई है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि अब यह दिन के उजाले की तरह साफ हो गया है कि यह हत्या खान सर द्वारा कराई गई है। इसकी जांच होनी चाहिए।
खान सर ने दी सफाई
इधर नेपाल में प्रिंस यादव की मौत के बाद अपने ऊपर लग रहे आरोपों को लेकर खान सर अचानक सामने आए और उन्होंने इसपर अपनी सफाई पेश की। खान सर ने एक वीडियो जारी कर प्रिंस यादव को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद खान सर ने यह भी कहा कि जब उन्हें रौशन आनंद सर के भाई प्रिंस यादव की मौत के बारे में पता चला तब उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
खान सर ने कहा कि वो इस दुखद घड़ी में प्रिंस यादव के परिजनों के साथ खड़े हैं और उनसे जो कुछ भी हो सकता है परिवार के लिए करेंगे। इतना ही नहीं खान सर ने प्रिंस यादव की मौत के प्रकरण में किसी तीसरे शख्स के शामिल होने का शक जताते हुए इसकी जांच कराए जाने की मांग भी उठाई। खान सर ने कहा कि जांच में जो लोग भी दोषी पाए जाते हैं उनपर कार्रवाई की जाए।
