सीवान: असांव गांव में भाजपा मंडल अध्यक्ष सुबाष सिंह सहित 34 कार्यकर्ताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा
सीवान। आंदर प्रखंड के असांव गांव में रविवार की संध्या भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बड़ा राजनीतिक झटका लगा।
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):
सीवान जिला में भाजपा आंदर मंडल के मंडल अध्यक्ष सुबाष सिंह समेत 34 कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया।यह इस्तीफा भाजपा उपाध्यक्ष मुनिजी भगत के आवास पर आयोजित बैठक के दौरान दिया गया।
सामूहिक इस्तीफे की खबर सामने आते ही क्षेत्र के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि इस्तीफा देने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संगठन में लगातार उपेक्षा, कार्यकर्ताओं की अनदेखी तथा स्थानीय स्तर पर संवादहीनता को इसकी मुख्य वजह बताया है।मंडल अध्यक्ष सुबाष सिंह के नेतृत्व में दिए गए इस सामूहिक इस्तीफे को भाजपा संगठन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
इस्तीफा देने वाले कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे लंबे समय से पार्टी के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे थे, लेकिन संगठन में उनकी बातों और सुझावों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा था। इससे लगातार असंतोष बढ़ता जा रहा था।
यह भी पढ़े
सीवान में 11 हजार वोल्ट के तार टूटने से छह लोग झुलसे
चिरांद के बंगाली बाबा घाट पर 29 जून को सजेगा आस्था का महाकुंभ, दिखेगी काशी-हरिद्वार की झलक
