Headlines

पलामू में भू-माफियाओं पर शिकंजा कसने की तैयारी, सभी थाना प्रभारियों को सौंपी गई सूची

पलामू में भू-माफियाओं पर शिकंजा कसने की तैयारी, सभी थाना प्रभारियों को सौंपी गई सूची

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

 

मेदिनीनगर, पलामू: पलामू जिले में भू-माफियाओं के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। जिला पुलिस द्वारा तैयार की गई भू-माफियाओं की सूची सभी थाना प्रभारियों को उपलब्ध करा दी गई है। साथ ही संबंधित व्यक्तियों का सत्यापन कर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया गया है।

गुरुवार को पलामू के पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित क्राइम मीटिंग में जिले के सभी एसडीपीओ, इंस्पेक्टर एवं थाना प्रभारी शामिल हुए। बैठक में लंबित मामलों की समीक्षा, वारंट निष्पादन, अपराधियों की निगरानी तथा अनुसंधान की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।

एसपी ने बताया कि पिछले कई वर्षों से लंबित मामलों के निष्पादन में बेहतर कार्य करने वाले थाना प्रभारियों को पुरस्कृत किया गया है। वहीं आगामी माह के लिए सभी अधिकारियों को विशेष कार्ययोजना (टास्क) भी सौंपी गई है।

बैठक में पिछले 10 वर्षों के दौरान विभिन्न अपराधों में शामिल आरोपियों के सत्यापन, जेल से रिहा हुए अपराधियों पर निगरानी तथा अपराध नियंत्रण के उपायों की भी समीक्षा की गई। पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय अपराधियों एवं भू-माफियाओं पर कड़ी नजर रखें।

एसपी कपिल चौधरी ने कहा कि भू-माफियाओं की अलग-अलग श्रेणियों की सूची थाना प्रभारियों को उपलब्ध करा दी गई है। सूचीबद्ध लोगों को थाना बुलाकर सत्यापन किया जाएगा और आवश्यकतानुसार उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस प्रशासन की इस पहल को जिले में भूमि संबंधी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

यह भी पढ़े

अमेरिका-ईरान शांति समझौते के बाद पहला एलएनजी टैंकर ‘दिशा’ गुजरात पहुंचा

सबसे बड़ा बांध क्यों बना रहा चीन?

महज 24 घंटे के भीतर बसंतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हत्याकांड का सफल उभेदन, संलिप्त अभियुक्त गिरफ्तार

लकड़ीनवीगंज थाना अंतर्गत हत्याकांड का  03 घंटे के भीतर उदभेदन

Leave a Reply

error: Content is protected !!