Headlines

बिहार राज्य सब जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता में सारण सेमीफाइनल में पहुंचा 

बिहार राज्य सब जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता में सारण सेमीफाइनल में पहुंचा

अपने पूल का सभी मैच जीत क्वार्टर फाइनल में गोपालगंज को हराकर सारण ने पदक पक्का किया।

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

 


बिहार हैंडबॉल संघ के तत्वाधान में रोहतास जिला हैंडबॉल संघ द्वारा आयोजित 11 वी बिहार राज्य सब जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता में दूसरे दिन शुक्रवार को लगातार पांच मैच जीत सारण की बेटियों ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर अपना पदक पक्का कर लिया ।

 

सासाराम के ए बी आर फाउंडेशन स्कूल बैजला में चल रहे प्रतियोगिता में सारण पूल ए के सभी मैच में बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए से औरंगाबाद को 12 – 02 से , पूर्वी चंपारण मोतिहारी को 9 – 4 से जबकि दरभंगा को 5 – 0 गोल के अंतर से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया । पूल विनर बन पूल बी के रनर गोपालगंज को क्वार्टर फाइनल में 5 – 0 गोल के अंतर पर रोकते हुए सेमीफाइनल का टिकट कटाया। सेमीफाइनल में सारण की भिड़ंत रात्रि में दूधिया लाइट की रोशनी में पटना से होगी।

सारण टीम से बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक गोल खुशी कुमारी , करिश्मा कुमारी , मानसी , अनामिका सहित अन्य ने किया । टीम में शामिल अन्य खिलाड़ियों में गोलकीपर गुड़िया , राजनंदनी के अलावे प्रीति , अनन्या, आरती , रिचा , पलक , रोशनी , संजना , सोनाक्षी ने बेहतर प्रदर्शन किया। मैच का संचालन बिहार हैंडबॉल संघ के महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा एवं आयोजन सचिव विनय कृष्ण कर रहे है।

 

सारण टीम के बेहतर प्रदर्शन पर मुख्य संरक्षक विधान पार्षद इंजीनियर सच्चिदानंद राय, जिला सचिव संजय कुमार सिंह , कार्यकारी अध्यक्ष डॉ हरेंद्र सिंह , उपाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह , राष्ट्रीय खिलाड़ी रितेश कुमार सिंह , अभिषेक कुमार सिंह , आकाश कुमार , अमित कुमार , सिकंदर कुमार , पुष्पा कुमारी , तृप्ति कुमारी, शबाना खातून सहित अन्य ने बधाई देते हुए बेहतर प्रदर्शन की शुभकामना दी ।

यह भी पढ़े

अमेरिका-ईरान शांति समझौते के बाद पहला एलएनजी टैंकर ‘दिशा’ गुजरात पहुंचा

सबसे बड़ा बांध क्यों बना रहा चीन?

महज 24 घंटे के भीतर बसंतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हत्याकांड का सफल उभेदन, संलिप्त अभियुक्त गिरफ्तार

लकड़ीनवीगंज थाना अंतर्गत हत्याकांड का  03 घंटे के भीतर उदभेदन

Leave a Reply

error: Content is protected !!