Headlines

महज 24 घंटे के भीतर बसंतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हत्याकांड का सफल उभेदन, संलिप्त अभियुक्त गिरफ्तार

महज 24 घंटे के भीतर बसंतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हत्याकांड का सफल उभेदन, संलिप्त अभियुक्त गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

दिनांक-18.06.26 को बसंतपुर थाना को सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोडर में राहुल कुमार के साथ चुनचुन कुमार एवं उसके सहयोगियों द्वारा मारपीट की गई है। उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बसंतपुर थाना द्वारा घटनास्थल पहुँच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। जख्मी को ईलाज हेतु सदर अस्पताल, सिवान भेजा गया, जहाँ चिकित्सकों द्वारा उनके बेहतर इलाज हेतु पटना रेफर कर दिया गया, किंतु इलाज के लिए ले जाने के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी।

 

इसके पश्चात मृतक के शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल, सिवान में कराया गया। इस संबंध में बसंतपुर थाना द्वारा मृतक के परिजन के लिखित आवेदन के आधार पर धारा-103 (1)/3(5) बी.एन.एस. के तहत कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। कांड के तकनीकी अनुसंधान के क्रम में प्राप्त आसूचना के आधार पर घटना में संलिप्त प्राथमिकी के नामजद अभियुक्त चुनचुन कुमार, पिता-स्व० श्री भगवान साह, साकिन-कोडर, थाना-बसंतपुर, जिला-सिवान को घटना के महज 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया गया।

 

गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। मामले में अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। > गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता :- चुनचुन कुमार, पिता-स्व० श्री भगवान साह, साकिन कोडर, थाना-बसंतपुर, जिला-सिवान। ➤ टीम में शामिल सदस्य :- पु.नि. राजु कुमार, थानाध्यक्ष बसंतपुर थाना एवं थाना के अन्य कर्मी।

 

यह भी पढ़े

शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में नीट(यूजी) पुनर्परीक्षा 2026 के सफल संचालन हेतु सभी तैयारियां पूर्ण*

Leave a Reply

error: Content is protected !!