Headlines

खेतों के संरक्षण को लेकर बहरौली में चला जागरूकता अभियान, शिविर आयोजित

खेतों के संरक्षण को लेकर बहरौली में चला जागरूकता अभियान, शिविर आयोजित

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

मशरक प्रखंड के बहरौली गांव में किसानों के खेतों के संरक्षण एवं कृषि संबंधी समस्याओं के समाधान को लेकर “खेत बचाओ अभियान” के तहत एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में किसानों को खेती योग्य भूमि के संरक्षण, मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने तथा आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने के संबंध में जानकारी दी गई।

 

कार्यक्रम में प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष सह बहरौली पंचायत के मुखिया अजीत सिंह ने किसानों से खेती को लाभकारी बनाने के लिए वैज्ञानिक तरीकों को अपनाने की अपील की। वहीं कृषि समन्वयक अशोक सिंह ने किसानों को कृषि योजनाओं एवं सरकारी सुविधाओं की जानकारी दी।

 

 

शिविर में त्रिलोक राय, संजीव कुमार, अनिल कुमार ठाकुर, शशि भूषण तिवारी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं किसान उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने खेती-किसानी से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की तथा उनके समाधान के लिए सुझाव भी दिए। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को जागरूक कर कृषि भूमि के संरक्षण और उत्पादन बढ़ाने की दिशा में प्रेरित करना था।

 

यह भी पढ़े

अमेरिका-ईरान शांति समझौते के बाद पहला एलएनजी टैंकर ‘दिशा’ गुजरात पहुंचा

सबसे बड़ा बांध क्यों बना रहा चीन?

महज 24 घंटे के भीतर बसंतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हत्याकांड का सफल उभेदन, संलिप्त अभियुक्त गिरफ्तार

लकड़ीनवीगंज थाना अंतर्गत हत्याकांड का  03 घंटे के भीतर उदभेदन

Leave a Reply

error: Content is protected !!