Headlines

श्रीराम वेद विद्यालय में  सामूहिक उपनयन संस्कार का आयोजित

श्रीराम वेद विद्यालय में  सामूहिक उपनयन संस्कार का आयोजित

श्रीनारद मीडिया, मांझी, सारण (बिहार):

सारण जिला के माझी प्रखंड के मटियार पंचायत के जैतिया पाण्डेय टोला, जई छपरा स्थित श्री राम वेद विद्यालय में सामूहिक उपनयन संस्कार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 8 बच्चों को वैदिक विधि-विधान से जनेऊ धारण कराया गया।विद्यालय के संचालक विश्वजीत पाण्डेय के मार्गदर्शन में पूरा अनुष्ठान संपन्न हुआ। सुबह हवन-पूजन के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। इसके बाद बच्चों को गायत्री मंत्र की दीक्षा दी गई।

 

आचार्यों ने बच्चों को ब्रह्मचर्य, सदाचार और शिक्षा के महत्व के बारे में बताया।उपनयन संस्कार हिंदू धर्म के 16 संस्कारों में से एक है।इस अवसर पर गांव के गणमान्य लोग, बच्चों के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

 

संचालक विश्वजीत पाण्डेय ने बताया कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को वैदिक संस्कृति से जोड़ना है। इस तरह के सामूहिक आयोजन से खर्च कम होता है और सामाजिक समरसता भी बढ़ती है। कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

 

यह भी पढे़

रघुनाथपुर : कार्यपालक सहायक संजय पासवान के निधन से पसरा मातम

कांग्रेस में “घर वापसी” की बहस ने अचानक जोर पकड़ लिया है

बिहार में बना इंजन अब अफ्रीका में दिखाएगा दम

रामनगर में शमशाद खान के नेतृत्व में राहुल गांधी का जन्मदिन बड़े धुमधाम से मनाया

ईरान-अमेरिका शांति समझौते से क्या है दूसरे विश्व युद्ध का संबंध

Leave a Reply

error: Content is protected !!