Headlines

रघुनाथपुर : कार्यपालक सहायक संजय पासवान के निधन से पसरा मातम

रघुनाथपुर : कार्यपालक सहायक संजय पासवान के निधन से पसरा मातम

यूपी के देवरिया जनपद में सड़क दुर्घटना में घायल संजय की इलाज के दौरान हुई मौत

श्रीनारद मीडिया, प्रसेनजीत चौरसिया, सीवान (बिहार)

सीवान जिला के रघुनाथपुर निवासी,खुँझवा पंचायत के तत्कालीन कार्यपालक सहायक संजय पासवान के निधन से चारों तरह (पंचायत से लेकर प्रखंड तक) मातम पसर गया।
चंद दिनों पहले तबादला होने पर सिसवन प्रखंड के सिसवा कला पंचायत में कार्यरत संजय पासवान की गुरुवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और सरकारी कर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार रघुनाथपुर थानाक्षेत्र के राजपुर मोड़ निवासी संजय पासवान किसी कार्य से बाइक से देवरिया जिला गए थे वापस लौटने के दौरान उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए मैरवा पीएचसी ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया।

 

बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।परिजनों ने बताया कि दुर्घटना के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में भी उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। संजय पासवान पांच भाइयों में सबसे छोटे और परिवार के होनहार सदस्य थे। हाल ही में उनकी शादी थाना क्षेत्र के लक्ष्मण डुमरी गांव में हुई थी। उनके पीछे पत्नी और एक छोटी बच्ची है।

संजय के पिता स्व. लालबाबू पासवान प्रखंड सह अंचल कार्यालय में परिचारी के पद पर कार्यरत थे। सेवानिवृत्ति के कुछ समय बाद उनका निधन हो गया था। वर्तमान में उनकी मां शांति देवी ही परिवार की अभिभावक हैं। परिजनों ने बताया कि संजय के तीन भाई भी विभिन्न प्रखंडों में कार्यपालक सहायक के पद पर कार्यरत हैं। संजय का हाल ही में खुजवां से स्थानांतरण होकर सिसवा कला पंचायत में पदस्थापन हुआ था।

घटना की सूचना मिलते ही कार्यपालक सहायकों, प्रखंड कर्मियों तथा शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।
वही सरकारी कर्मियों द्वारा रघुनाथपुर एंव सिसवन प्रखंड मुख्यालय पर कार्यपालक सहायक के निधन पर शोक व्यक्त कर उनकी आत्मा की शांति के मौन रख कर ईश्वर से प्रार्थना की गई। कई लोगों ने उनके निधन को प्रशासनिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

यह भी पढे़

कांग्रेस में “घर वापसी” की बहस ने अचानक जोर पकड़ लिया है

बिहार में बना इंजन अब अफ्रीका में दिखाएगा दम

रामनगर में शमशाद खान के नेतृत्व में राहुल गांधी का जन्मदिन बड़े धुमधाम से मनाया

ईरान-अमेरिका शांति समझौते से क्या है दूसरे विश्व युद्ध का संबंध?

Leave a Reply

error: Content is protected !!