Headlines

बिहार सरकार और पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों के आलोक में..अश्लील, द्विअर्थी व जातिसूचक गाने पर होगी सख्त कार्रवाई: डीआईजी

बिहार सरकार और पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों के आलोक में..अश्लील, द्विअर्थी व जातिसूचक गाने पर होगी सख्त कार्रवाई: डीआईजी

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

 

कोसी डीआईजी ने सार्वजनिक स्थलो पर सस्ते दोहरे अर्थ वाले एवं जातिसूचक, अश्लील गानों द्विअर्थी गानों के प्रसारण की रोकथाम एवं नियंत्रित करने के संबंध में निर्देश जारी किया है। कोसी डीआईजी डॉ कुमार आशीष ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों, आयोजनों, बाजारों, विवाह समारोहों, बसों, ट्रकों, ऑटो रिक्शा एवं अन्य सामाजिक, सास्कृतिक कार्यक्रमों आदि में सस्ते द्विअर्थी, जातिसूचक अश्लील गानों के प्रसारण के मामलों को नियंत्रित करने एवं ऐसे मामले प्रकाश में आने पर आवश्यक विधि-सम्मत कार्रवाई करने संबंधित सरकार का निर्देश है।

 

 

डीआईजी ने बताया कि अश्लील, द्विअर्थी एवं जातीय भवनाओं को भड़काने वाले गानों के सार्वजनिक स्थलों पर प्रसारण के कारण सामाजिक भाईचारा एवं सौहार्द्र पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है,समाज में आपसी द्वेष, वैमनस्यता, कटुता उत्पन्न होती है। इस प्रकार के गाने महिलाओं की सुरक्षा एवं गरिमा तथा बच्चों की मनोवृत्ति को बुरी तरह से प्रभावित करते है।बार-बार निर्देश किये जाने के बावजूद भी राज्यान्तर्गत सार्वजनिक स्थलों, आयोजनों, बाजारों, विवाह समारोहों, बसों, ट्रको ऑटो रिक्शा एवं अन्य सामाजिक, सांस्कृतिक कायक्रमों के अवसर पर सस्ते द्विअर्थी, जातिसूचक अश्लील गानों का प्रसारण बिना रोक-टोक किये जाने की घटनाएं समय-समय पर प्रकाश में आती रहती है, जो अत्यन्त ही चिन्ताजनक है।

 

 

डीआईजी ने कहा की सभी को निर्देश दिया जाता है कि अपने-अपने जिलान्तर्गत अश्लील, जातिसूचक गानों (हिन्दी, भोजपुरी, मगही, मैथली व अन्य स्थानीय भाषाओं के प्रसारण पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाकर इस प्रकार के मामलों को चिन्हित कर भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा-296/79 एवं विधि की अन्य सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज करते हुए अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई करना सुनिश्चित करते हुए हुए कृत कार्रवाई से संबंधित प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया है।

 

यह भी पढे़

रघुनाथपुर : कार्यपालक सहायक संजय पासवान के निधन से पसरा मातम

कांग्रेस में “घर वापसी” की बहस ने अचानक जोर पकड़ लिया है

बिहार में बना इंजन अब अफ्रीका में दिखाएगा दम

रामनगर में शमशाद खान के नेतृत्व में राहुल गांधी का जन्मदिन बड़े धुमधाम से मनाया

ईरान-अमेरिका शांति समझौते से क्या है दूसरे विश्व युद्ध का संबंध?

Leave a Reply

error: Content is protected !!