Headlines

टेंडर घोटाले के आरोपी रिशुश्री ने उगले राज, बिहार के बड़े अधिकारियों और इंजीनियरों की बढ़ने वाली है मुश्किलें

टेंडर घोटाले के आरोपी रिशुश्री ने उगले राज, बिहार के बड़े अधिकारियों और इंजीनियरों की बढ़ने वाली है मुश्किलें

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

बिहार के चर्चित टेंडर घोटाले की जांच में विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) ने तेजी ला दी है। मुख्य आरोपी ठेकेदार रिशुश्री को गिरफ्तार कर रिमांड पर लेकर पूछताछ पूरी कर ली गई है। उससे जांच एजेंसी को कई अहम जानकारियां मिली हैं। जिससे इस मामले में शामिल रहे कुछ सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। एसवीयू अब रिशुश्री के गिरफ्तार सहयोगी संतोष कुमार के अलावा सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता तारिणी दास, बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी मुमुक्षु कुमार चौधरी और कार्यपालक अभियंता उमेश कुमार सिंह से पूछताछ की तैयारी में है।

 

सभी को लिया जा सकता है रिमांड पर एजेंसी इन सभी को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर सकती है। इसके लिए अदालत से अनुमति लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और पूछे जाने वाले सवालों की सूची भी तैयार की जा रही है। जांच की आंच अब बड़े अधिकारियों तक भी पहुंचती दिख रही है। इन अधिकारियों में आईएएस अधिकारी योगेश सागर और अभिलाषा शर्मा के नाम प्रमुखता से लिए जा रहे हैं,इन दोनों अधिकारियों को सरकार पूर्व में ही निलंबित कर चुकी है।

 

यां तक की जांच एजेंसी इनके ठिकानों पर छापा भी मार चुकी है।सूत्रों की माने तो जांच एजेंसी इन अधिकारियों को पूछताछ के लिए उपस्थित होने का कानूनी नोटिस जारी कर सकती है। यदि नोटिस के बावजूद वे जांच में सहयोग नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई के तहत गिरफ्तारी की प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है।ऐसे में टेंडर घोटाले की जांच आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़े

फिल्‍म अभिनेता पंकज त्रिपाठी के भाई पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, हालत गंभीर

योग संगम में गूंजा स्वस्थ तन-मन और स्वस्थ समाज का संदेश

जनता दरबार में एक भूमि विवाद का आपसी सहमति से हुआ निपटारा, एक नया आवेदन आया

Leave a Reply

error: Content is protected !!