Headlines

महावीरी विजयहाता में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 धूमधाम से संपन्न

महावीरी विजयहाता में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 धूमधाम से संपन्न

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

स्थानीय विद्या भारती विद्यालय, महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर, विजयहाता में इस वर्ष भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन काफी धूमधाम से संपन्न हुआ। ध्यातव्य है कि इस वर्ष 2026 के योग दिवस का ध्येय (थीम) था – ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’। इसी आधार पर पूरे परिसर को सुसज्जित किया गया था। विद्यालय के प्राचार्य डॉ कुमार विजय रंजन, उपप्राचार्य आशुतोष कुमार तथा सभी आचार्य बंधु-भगिनी सहित सभी कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक योग सत्र में भाग लिया।

महावीरी विजयहाता के ही परिसर में आरोग्य भारती, सीवान ने भी संयुक्त रूप से योग कार्यक्रम संपादित किया। प्राणायाम, वज्रासन, शशकासन, कपालभाति आदि के साथ ही सूर्यनमस्कार आदि का विधिवत् अभ्यास कराया गया। लगभग 800 की संख्या में भैया-बहन, आचार्य , अभिभावक सेवक सेविका एवं आरोग्य भारती की उपस्थिति से माहौल और जीवंत बन गया। योग विभाग के प्रमुख आचार्य अश्विनी कुमार पाण्डेय इस कार्यक्रम के प्रमुख थे।

विद्यालय के आचार्य कुंदन जी तथा आरोग्य भारती के मनोरंजन सिंह के नेतृत्व में सबने योगाभ्यास किया। इस अवसर पर डॉ विनय कुमार सिंह जिला संघचालक इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे तथा उन्होंने अपने उद्बोधन में आज के आधुनिक चिकित्सा पद्धति से ज्यादा योग की उपादेयता पर बल दिया तथा पूरे विश्व को योग का ज्ञान देने वाला राष्ट्र बताया। इसी कारण आज पूरे विश्व में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस कार्यक्रम में आरोग्य भारती के डॉ दिनेश कुमार, प्रवीण कुमार, आशुतोष कुमार, डॉ श्यामसुंदर गुप्ता उपस्थित रहे।
मीडिया प्रभारी अखिलेश श्रीवास्तव तथा आचार्य प्रवीण चन्द्र मिश्र ने बताया कि दीप प्रज्ज्वलन से आरंभ होकर लगभग एक घंटे का यह कार्यक्रम शांति मंत्र से ही संपन्न हुआ।

 

यह भी पढ़े

योग दिवस पर महिलाओं और बच्चों ने दिखाई उत्साहपूर्ण भागीदारी

सिधवलिया की खबरें :अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भारत शुगर मिल्स क्‍लब परिसर हुआ योगाभ्‍यास

मारपीट में जख्मी की मौत इलाज के दौरान होने के बाद शव आते मचा कोहराम

मुहर्रम में सौहार्द बनाए रखने की अपील, शांति समिति की बैठक संपन्न

लच्छी कैतूका में 7 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में अभिषेक बने डीएसपी तो दानीष बने पंचायती राज पदाधिकारी

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रखंड कार्यालय परिसर में हुआ सामूहिक योगाभ्यास

Leave a Reply

error: Content is protected !!