नवहट्टा में दो वारंटी, एक नशेड़ी धराए:पुलिस ने मुखबिर की सूचना कार्रवाई, कोर्ट ने जेल भेजा
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:

सहरसा जिले के नवहट्टा थाना पुलिस ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटियों और उत्पाद अधिनियम (नशे के मामले) के तहत एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी राहुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर इन तीनों को धर दबोचा।
आवश्यक कानूनी कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है,गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान कुमरौली निवासी बेचू कामत पुत्र कामेश्वर कामत और गंगापुर निवासी चंदन ठाकुर पुत्र दीना ठाकुर के रूप में हुई है।
तीसरे अभियुक्त खोन निवासी तारानन्द कुमार पुत्र उपेन्द्र साह को उत्पाद अधिनियम के तहत नशे के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि अपराधियों और नशेड़ियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
यह भी पढ़े
फिल्म अभिनेता पंकज त्रिपाठी के भाई पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, हालत गंभीर
योग संगम में गूंजा स्वस्थ तन-मन और स्वस्थ समाज का संदेश
जनता दरबार में एक भूमि विवाद का आपसी सहमति से हुआ निपटारा, एक नया आवेदन आया
